✕

होम / यूटिलिटी / दूध के रेट लगातार बढ़ रहे, पर क्या आप जानते हैं देश में कहां मिलता है सबसे सस्ता Milk

दूध के रेट लगातार बढ़ रहे, पर क्या आप जानते हैं देश में कहां मिलता है सबसे सस्ता Milk

अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में अमूल का फुल क्रीम दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पूरे भारत में दूध की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. सबसे पहले अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए. उसके कुछ देर बाद ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी. अगले ही दिन उत्तर प्रदेश का पॉपुलर मिल्क पराग भी 2 रुपया प्रति लीटर महंगा हो गया. पर क्या आप जानते हैं कि बढ़ती कीमतों के बीच भारत का एक ऐसा शहर भी है जहां, दूध सबसे सस्ता मिलता है?

बेंगलुरु में मिलता है सबसे सस्ता दूध
नाम जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सबसे सस्ता दूध मिलता है. बेंगलुरु में सिर्फ 46 रुपये प्रति लीटर फुल क्रीम दूध और 38 रुपये प्रति लीटर टोंड मिल्क मिल जाता है. अमूल के मुकाबले तो यह रेट काफी कम है.

अमूल का फुल क्रीम दूध 62 रुपये प्रति लीटर
अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में अमूल का फुल क्रीम दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिलता है. वहीं, टोंड दूध दिल्ली-NCR, मुंबई और कोलकाता में 52 रुपये प्रति लीटर मिलता है. आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में विजया नाम से दूध बिकता है. वहां फुल क्रीम दूध 46 रुपये प्रति लीटर बिकता है.

बेंगलुरु में दूध इतना सस्ता क्यों?
अब सवाल यह है कि जब पूरे देश में दूध इतना महंगा बिक रहा है तो बेंगलुरु जैसे महंगे शहर में दूध इतना सस्ता कैसे मिल रहा? ऐसा संभव सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकार की एक योजना के तहत हुआ है. 2008 में KMF (कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन) के साथ जुड़े दुग्ध उत्पादकों को राज्य सरकार ने प्रति लीटर 2 रुपये इंसेंटिव देने का स्कीम शुरू किया गया. 2013 में इसी स्कीम के तहत इंसेंटिव प्रति लीटर 5 रुपये कर दिया गया. फिर जब नई सरकार आई तो उसने इस स्कीम को कंटीन्यू रखा और इंसेंटिव 5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया.

नंदिनी नाम से दूध बेचती है KMF
बस क्या था, देखते ही देखते दुग्ध उत्पादक KMF के साथ जुड़ते चले गए. अब हालात ऐसे हैं कि KMF के पास मांग से कहीं ज्यादा दूध है. आपको बता दें कि KMF बेंगलुरु में नंदिनी नाम से दूध बेचती है. बेंगलुरु में दूध अन्य जगहों के मुकाबले सस्ता होने का यही सबसे बड़ा कारण है.

मांग से ज्यादा आपूर्ति
2021-22 में KMF ने डेली 82 लाख किलो दूध खरीदी, जबकि वो हर दिन सिर्फ 50 लाख लीटर दूध ही बेच पाई. मांग से ज्यादा आपूर्ति के कारण बेंगलुरु में दूध की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले बहुत कम है.

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago