✕

होम / यूटिलिटी / DMRC ने अपने यात्रियों के लिए लॉन्‍च की ये नई सुविधा, दूर होंगी कई परेशानियां 

DMRC ने अपने यात्रियों के लिए लॉन्‍च की ये नई सुविधा, दूर होंगी कई परेशानियां 

दिल्‍ली मेट्रो के इस ट्रैवल ऐप में कई तरह की सुविधाएं दी गई है, इसके जरिए जहां आप टिकट ले पाएंगे वहीं स्‍टेशन में इन और आउट कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली मेट्रो आए दिन अपने यात्रियों से अलग-अलग मामलों को लेकर सुझाव लेती रहती है. उसके बाद वो अपने यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाओं का एलान करती रहती है. इसी कड़ी में जहां कल डीएमआरसी ने अपने यात्रियों के लिए सील बंद शराब की बोतल कैरी करने की फैसिलिटी दे दी वहीं अब यात्रियों के लिए एक ट्रैवल ऐप लॉन्‍च कर दिया है. इस ऐप के कई फायदे हैं. 

आखिर क्‍या-क्‍या फीचर हैं इस ट्रैवल ऐप में
DMRC के इस ट्रैवल ऐप में आप अपनी आने वाली यात्राओं को प्‍लान कर सकते हैं तो वहीं इसमें कैलकुलेटर, स्‍टेशन की जानकारी और स्‍मॉर्ट कार्ड को रिचार्ज करने की सुविधा भी दी गई है. यही नहीं इसके जरिए क्‍यूआर कोड टिकट को भी जनरेट किया जा सकता है. इस ऐप में ट्रैवल हिस्‍ट्री को भी आसानी से देखा जा सकता है और अगर आप किसी की गई यात्रा के लिए फिर से टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप ट्रैवल हिस्‍ट्री से ही कर सकते हैं. 

आखिर इस ऐप से कैसे खरीदें टिकट 
इस नए मोबाइल ऐप से यात्री सीधे अपने स्मार्टफोन से टिकट खरीद सकेंगे. इसके लिए मोबाइल फोन में 'DMRC TRAVEL' ऐप होना जरूरी है. इस ऐप में टिकट परचेज का एक विकल्‍प दिया गया है, जिसके माध्‍यम से आप आसानी से टिकट परचेज कर सकते हैं. अगर आप इस ऐप का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको काउंटरों या वेंडिंग मशीनों के माध्यम से टिकट खरीदने की आवश्यकता खत्‍म हो जाएगी. मशीनों पर या काउंटरों पर कई बार बड़ी-बड़ी लाइनें होंती हैं, ऐसे में आप उससे भी बच जाएंगे. 

DMRC ट्रैवल ऐप में कई तरह से कर सकते हैं पेमेंट 
अभी तक दरअसल कई बार मेट्रो में यात्रा करने वालों को इस समस्‍या का भी सामना करना पड़ता है कि उन्‍हें टिकट लेने के लिए कैश की जरूरत होती है. उनके पास मल्‍टीपल पेमेंट का विकल्‍प नहीं होता था. लेकिन अब इस ऐप के जरिए आप कई तरह से पेमेंट कर सकते हैं. इनमें UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. आप किसी भी सेवा का इस्‍तेमाल करके सेवा का आनंद ले सकते हैं और अपनी यात्रा कर सकते हैं. 

आखिर Play Store में कब से होगा उपलब्‍ध 
अगर आप मेट्रो में लगातार यात्रा करते हैं तो इतनी सुविधाओं से युक्‍त ऐप को लेकर आपके मन में सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर ये ऐप कब से आप डाउनलोड कर पांएगे या कहें इस्‍तेमाल कर पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्‍द ही ये ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. इससे उपयोगकर्ताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को मोबाइल क्यूआर टिकटिंग की सुविधा का अनुभव करने की अनुमति मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago