✕

होम / यूटिलिटी / इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

सरकार के इस फैसले के बाद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में काम कर रहे 93 हजार कर्मचारियों को होगा डायरेक्ट फायदा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: दिवाली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है. महाराष्ट्र सरकार के फैसले के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य कर्मचारियों, मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, BEST कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली के मौके पर बोनस दिया जाएगा.

कितना मिलेगा दिवाली बोनस
इस सौगात की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, BEST कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली बोनस के तौर पर 22,500 रुपये दिया जाएगा, जबकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी बोनस के तौर पर दिया जाएगा."

इस फैसले से कितने कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के इस फैसले के बाद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में काम कर रहे 93 हजार कर्मचारियों, BEST के 29 हजार कर्मचारियों और शिक्षकों को फायदा मिलेगा. दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कोविड के समय में भारी दिक्कतों के बीच मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने काबिलेतारीफ काम किया. इस घोषणा के दौरान मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कई अधिकारी भी मौजूद थे.

डॉक्टर्स की भी जमकर तारीफ की
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के अलावा डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड महामारी के दौरान दिन-रात एक करके काम किया और मुंबई की स्थिति को कंट्रोल में रखा. जिन्होंने अच्छा काम किया, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए." इस घोषणा के साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि दिवाली को पूरे उत्साह के साथ मनाइए.

प्रायोरिटी बेसिस पर समस्याओं का होगा समाधान
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की यदि कोई परेशानी होगी तो उसे प्रायोरिटी बेसिस पर सॉल्व किया जाएगा, लेकिन सभी को दिल लगाकर काम करना होगा. उन्होंने इंजीनियर्स से कहा कि सड़क और इंफ्रास्टक्चर्स की क्वालिटी उच्च श्रेणी की होनी चाहिए, उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा. यहां रह रहे लोगों को कोई तकलीफ ना हो, इस बाक का ध्यान रखना हम सभी का पहला कर्तव्य होना चाहिए.

कब है दिवाली
गौरतलब है कि नवरात्रि के साथ ही पूरे देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस साल (2022) दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर (सोमवार) को मनाया जाएगा. दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जब पूरा देश रोशनी से जगमगा उठता है. यही वो, समय होता है जब कर्मचारियों को बोनस के रूप में उपहार मिलता है. महाराष्ट्र सरकार ने इसीलिए बोनस की घोषणा की, ताकि राज्य के कर्मचारी खुशी-खुशी दिवाली का त्योहार मना सकें और फिर उनका मनोबल ऊंचा रह सके.

VIDEO : क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago