✕

होम / यूटिलिटी / सीटबेल्ट लगाए बिना पीछे बैठे लोगों का चालान कटना शुरू, वसूले जा रहे इतने हजार रुपये

सीटबेल्ट लगाए बिना पीछे बैठे लोगों का चालान कटना शुरू, वसूले जा रहे इतने हजार रुपये

साइरस मिस्त्री के निधन के बाद गडकरी ने कहा था कि कार में पीछे बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप कार की पिछली सीट पर बिना सीटबेल्ट लगाए बैठे हैं तो अब जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि देश की राजधानी नई दिल्ली में अब 1000 रुपये का चालान कटना शुरू हो गया है. उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में निधन के बाद सरकार पीछे की सीट पर सीटबेल्ट लगाने को लेकर काफी सख्त हो चुकी है.

साइरस मिस्त्री ने नहीं लगाया था सीटबेल्ट
गौरतलब है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. वे कार की पिछली सीट पर बिना सीटबेल्ट लगाए बैठे हुए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने भी ऑटोमोबाइल कंपनियों को यह निर्देश दिया है कि वे पीछे की सीट पर भी सीटबेल्ट अलार्म लगाएं.

गडकरी ने साफ कर दिया था कि वसूला जाएगा जुर्माना
साइरस मिस्त्री के निधन के बाद गडकरी ने कहा कि कार में पीछे बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा न करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा. दिल्ली पुलिस अब एक्शन में आ चुकी है. उसने बुधवार से बाराखंभा रोड पर पीछे की सीट पर सीटबेल्ट नहीं लगाने के कारण 1000 रुपये का चालान काटना शुरू कर दिया है. अब आप दिल्ली में कहीं भी पीछे की सीट पर बिना सीटबेल्ट लगाए पकड़े गए तो आपको बख्शा नहीं जाएगा.

क्या कहता है चालान का नियम
आपको बता दें कि चालान का यह कोई नया नियम नहीं है. सेंट्रल मोटर वेहिकल रूल्स (CMVR) के अनुसार, यदि पीछे की सीट पर बैठा कोई व्यक्ति सीटबेल्ट नहीं लगाता है तो 138 (3) धारा के अंतर्गत 1000 रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है. इस नियम से अधिकतर लोग या तो अनजान हैं या फिर इसे इग्नोर करते हैं.

हर 4 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत
अभी हाल में ही, रोड मिनिस्ट्री ने एक रिपोर्ट शेयर किया था, जिसमें ये बताया गया कि 2020 में सीटबेल्ट नहीं लगाने के कारण 15,146 लोगों की मौत हुई, जबकि 39,102 लोग घायल हुए. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रत्येक 4 मिनट में रोड एक्सीडेंट के कारण एक व्यक्ति की मौत होती है. नितिन गडकरी ने कहा कि भारत सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2024 तक रोड एक्सीडेंट के कारण होने वाली मौत पर पूरी तरह खत्म हो जाएगी. 

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago