✕

होम / यूटिलिटी / दिल्‍ली-मेरठ वालों को होली पर मिल सकता है बड़ा तोहफा, तेजी से बन रही है RRTS ट्रेन

दिल्‍ली-मेरठ वालों को होली पर मिल सकता है बड़ा तोहफा, तेजी से बन रही है RRTS ट्रेन

इस लाइन के लिए बनाई जा रही चारों टनल का काम तेजी से चल रहा है. इस लाइन के पहले चरण का लक्ष्‍य जून 2023 है लेकिन NCRTC तैयारी कर रही है कि पहले चरण को मार्च 2023 में ही आम आदमी के लिए खोल दिया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली से लेकर मेरठ तक बन रही RRTS ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है. इसे बनाने वाली NCRTC इसका इतनी तेजी से विकास कर रही है कि वो इसके पहले चरण को होली के बाद खोलने की तैयारी कर रही है. इस लाइन के लिए बनाई जा रही चारों टनल का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि इस लाइन के पहले चरण का लक्ष्‍य जून 2023 है लेकिन NCRTC तैयारी कर रही है कि पहले चरण को मार्च 2023 में ही आम आदमी के लिए खोल दिया जाए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इसमें क्‍या खास होने जा रहा है और ये दिल्‍ली मेट्रो से क्‍यों अलग है.


टनलिंग का काम जोरों पर  
आनंद विहार स्टेशन का निर्माण टॉप-डाउन विधि द्वारा किया जा रहा है, इस तकनीक में पहले भूमि स्तर पर निर्माण होता है उसके बाद भूमिगत स्तर पर निर्माण कार्य किया जाता है. मौजूदा समय में यहां चार सुदर्शन (टनल बोरिंग मशीन) काम कर रही हैं. इनमें से तीन किमी लंबी दो टनल आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की ओर निर्मित की जा रही हैं और दो किमी लंबी दो टनल आनंद विहार से साहिबाबाद की ओर विकसित की जा रही हैं. आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की दिशा में पहली टीबीएम, सुदर्शन 4.1 ने करीब 1.5 किमी टनल का निर्माण पूर्ण कर लिया है. वहीं दूसरी टीबीएम, सुदर्शन 4.2 ने इसकी समानांतर टनल का निर्माण लगभग 1.2 किमी तक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही साहिबाबाद की दिशा में तीसरी टीबीएम, सुदर्शन 4.3 ने लगभग 700 मीटर टनल निर्माण कर लिया है और इसके समानान्तर टनल बनाने के लिए चौथी टीबीएम, सुदर्शन 4.4 ने हाल में टनलिंग का कार्य प्रारम्भ किया है. इन चारों टीबीएम ने दोनों दिशा में कुल लगभग 4 किमी टनल निर्माण पूर्ण कर लिया है.


दिल्‍ली मेट्रो से क्‍यों अलग है ट्रांजिट रेल 
मौजूदा समय में दिल्‍ली से शुरू हुई मेट्रो आज देश के कई शहरों मे चलने लगी है. लेकिन हमारे देश में मौजूदा समय में दो शहरों को जोड़ने के लिए कोई हाईस्‍पीड रेल नेटवर्क सिस्‍टम नहीं है. RRTS वहीं सिस्‍टम हैं जो देश में पहली बार नई तकनीक के जरिए हाईस्‍पीड ट्रेन पर काम कर रहा है. इसी के मद्देनजर ये दिल्‍ली से लेकर मेरठ तक पहला प्रोजेक्‍ट बनाया जा रहा है. जो 2025 तक पूरा होना है. 


क्‍या खास है देश की पहली ट्रांजिट रेल में 
दिल्‍ली से मेरठ तक बनने जा रही देश की पहली ट्रांजिट ट्रेन के पहले प्रोजेक्‍ट की लंबाई 82 किमी की है. इसके पहले चरण में 17 किमी लंबा स्‍ट्रैच पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है. इसमें दिल्‍ली से लेकर मेरठ तक इसमें 17 स्‍टेशन हैं. 82 किमी लंबे इस स्‍ट्रैच में हर पांच किलोमीटर पर एक स्‍टेशन बनाया गया है.


कितनी रहेगी फ्रीक्‍वेंसी 
पहले चरण में जब साहिबाबाद से दुहाई तक आरआरटीएस शुरू होगी तो ऐसे में इसकी फ्रीक्‍वेंसी शुरूआत में 15 मिनट रहने की उम्‍मीद है.  NCRTC के एमडी विनय कुमार ने बताया कि हम शुरुआत में इस सेक्‍शन पर 15 मिनट की फ्रीक्‍वेंसी से ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन उनका कहना है कि अगर फुटफॉल अच्‍छा रहा तो उस टाइम को कम करने में भी हम सक्षम हैं, हमारे पास इतने साधन और तकनीक है कि हम इस फ्रीक्‍वेंसी को तीन मिनट तक ला सकते हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago