✕

होम / यूटिलिटी / हवाई यात्री ध्यान दें, दिल्ली एयरपोर्ट के T3 से T1 जाने का रास्ता बंद, अब क्या करें?

हवाई यात्री ध्यान दें, दिल्ली एयरपोर्ट के T3 से T1 जाने का रास्ता बंद, अब क्या करें?

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि कैरिजवे के जरिए टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 की ओर जाने में अभी यात्रियों को 10-15 मिनट लगता है, लेकिन अब थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट से सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 से टर्मिनल -1 तक जाने के लिए जिस अंडरपास का इस्तेमाल किया जाता है, उसे तीन हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है. IGI एयरपोर्ट ने आज ऐलान किया है कि टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 को कनेक्ट करने वाले कैरिजवे को अपग्रेडेशन काम के चलते तीन हफ्तों के लिए इस पर ट्रैफिक बंद कर दिया है. 

दिल्ली एयरपोर्ट T3 से T1 जाने वाले ध्यान दें 
एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वो रेडिसन गोल चक्कर से T-1 तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48 या पुराना NH-8) का इस्तेमाल करें. हालांकि अथॉरिटीज ने ये साफ किया है कि जो यात्री टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 की ओर आ रहे हैं उनके लिए ट्रैफिक मूवमेंट चालू रहेगा यानी उनके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है.  

T3 से T1 जाने में ज्यादा समय लगेगा
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि कैरिजवे के जरिए टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 की ओर जाने में अभी यात्रियों को 10-15 मिनट लगता है, लेकिन आज से अगले तीन हफ्ते तक उन्हें थोड़ा घूमकर जाना होगा इसलिए ये सफर 20-25 मिनट का हो जाएगा, इसलिए यात्री इसको ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा को प्लान करें 

दिल्ली एयरपोर्ट पर 5G टेस्टिंग
इसके अलावा हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का पहला 5G हवाई अड्डा बनने जा रहा है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने एयरपोर्ट पर अपना पहला 5G परीक्षण किया है. TRAI के पायलट प्रोजेक्ट के तहत GMR इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पर 5G स्मॉल सेल का परीक्षण किया गया है. इसके साथ ही GMR इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बन चुका है, जिसमें 5G रेडिनेस का परीक्षण हुआ है. भारत में 5G सर्विस को 2022 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. एटरटेल और रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क तैयार है, सरकार से इजाजत मिलते ही ये टेलीकॉम कंपनिया अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कर देंगी.

VIDEO: इन 8 'खतरनाक ऐप्स' को Android फोन से तुरंत करें डिलीट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago