होम / यूटिलिटी / नवरात्रि से पहले एंप्लॉयज को तोहफा, होगी पैसों की बरसात

नवरात्रि से पहले एंप्लॉयज को तोहफा, होगी पैसों की बरसात

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का DA 31 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 से मान्य है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: नवरात्रि से भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी. उससे पहले ही ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दे दिया. ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है.

सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन
सरकार के नए नोटिफिकेशन में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सरकार के इस फैसले की घोषणा की गई है.

DA 31 से बढ़कर हुआ 34 प्रतिशत
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का DA 31 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 से मान्य है. यानी इन कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी मिलेगा. सितंबर की सैलरी में ही सभी कर्मचारियों को इसका भुगतान कर दिया जाएगा.

पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
सरकार के इस फैसले से सिर्फ वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा. सरकार ने रिटायर्ड पेंशनर्स का भी TI 3 फीसदी बढ़ दिया है. यह भी 1 जनवरी, 2022 से ही मान्य है. पेंशनर्स को भी 8 महीने का एरियर सितंबर के पेंशन में दे दिया जाएगा. सरकार ने साफ किया है कि सितंबर की सैलरी में जितने भी बकाया हैं, सभी को निपटा दिया जाएगा.

4 लाख कर्मचारियों को लाभ
नवरात्रि के ठीक पहले सरकार के इस धमाकेदार फैसले से  4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा. 

योगी सरकार ने भी बढ़ाया था DA
गौरतलब है कि जुलाई, 2022 में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की थी. उन्होंने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी.

सीएम ऑफिस ने किया था ट्वीट
सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर यह कहा गया था, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है." सरकार के फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी दिया गया.

VIDEO : Mutual Fund में इस ईटीएफ स्टॉक ने दिया एक साल में 35% का रिटर्न


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026

चुनाव से पहले सख्ती तेज: जब्ती का आंकड़ा 650 करोड़ रुपये के पार, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां करीब 319 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई.

06-April-2026

डिजिटल टोलिंग की ओर बड़ा कदम: 10 अप्रैल से हाईवे पर कैश पेमेंट पूरी तरह खत्म

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, 10 अप्रैल से पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल पेमेंट ही स्वीकार किए जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से FASTag और UPI जैसे माध्यम शामिल होंगे.

04-April-2026

डिजिटल पेमेंट पर RBI का सख्त कदम, 1 अप्रैल से हर ट्रांजैक्शन में डबल सिक्योरिटी अनिवार्य

भारतीय रिजर्व बैंक का यह कदम डिजिटल पेमेंट को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हालांकि शुरुआत में यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह यूजर्स के हित में साबित होगी.

30-March-2026

होली पर सफर आसान! रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और तारीखें

स्पेशल ट्रेन चलने से पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर के रूट्स पर यात्रियों को समय पर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

27-February-2026


बड़ी खबरें

एक्सपायरी डे आज: बाजार में बढ़ेगी हलचल, इन स्टॉक्स पर रखें फोकस

बुधवार को BSE सेंसेक्स 756.84 अंक टूटकर 78,516.49 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 198.50 अंक गिरकर 24,378.10 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

महाराष्ट्र में 2.56 लाख करोड़ का मेगा निवेश, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला

इन प्रोजेक्ट्स से MSME को भी बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: डिजिटल वॉलेट में ₹2 लाख तक की लिमिट तय

ड्राफ्ट के अनुसार जनरल पर्पज PPI (जैसे ई-वॉलेट) में किसी भी समय अधिकतम ₹2 लाख तक ही बैलेंस रखा जा सकेगा. वहीं कैश के जरिए वॉलेट में लोडिंग की सीमा भी तय की गई है.

1 hour ago

भारत के कपड़ा निर्यात में 2.1% की बढ़ोतरी, FY26 में ₹3.16 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

कपड़ा निर्यात में सबसे बड़ा योगदान रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का रहा. इस सेगमेंट का निर्यात ₹1,35,427.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,349.6 करोड़ हो गया, यानी 2.9% की वृद्धि दर्ज की गई.

17 hours ago

2028 तक भारत की ग्रोथ में गिरावट का अनुमान, मूडीज ने जारी की रिपोर्ट

मूडीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025 के अनुमानित 7.5% से घटकर 2026 में 7% और 2027 में 6.5% रह सकती है.

17 hours ago