✕

होम / यूटिलिटी / सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर छूट कब से? रेल मंत्री ने दिया जवाब

सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर छूट कब से? रेल मंत्री ने दिया जवाब

रेल मंत्री ने बताया कि सीनियर सिटीजन को रियायत देने के कारण रेलवे को 2019-20 में 1667 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सीनियर सिटीजन को अब रेलवे किराये में कभी छूट नहीं दी जाएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये साफ कर दिया है. गौरतलब है कि रेलवे किराये में सीनियर सिटीजन को पहले 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती थी, लेकिन कोरोना काल में यह रियायत बंद कर दी गई थी. ये रियायत आगे भी बंद रहेगी.

कम है रेलवे का किराया
लोकसभा में एम आरिफ के एक प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, कोविड-19 के कारण पिछले दो साल में रेलवे की कमाई 2019-20 की तुलना में काफी कम रही. इससे रेलवे की वित्तीय स्थिति पर भी फर्क पड़ा है. यात्रियों के लिए रेलवे का किराया पहले से ही कम है. ऐसे में यदि रियायती टिकट दी जाएगी तो रेलवे को और नुकसान उठाना पड़ेगा.

खिलाड़ियों को भी नहीं मिलेगी रियायत
कोविड काल के दौरान रेलवे ने खिलाड़ियों को भी रेलवे टिकट किराये में मिलने वाली रियायत खत्म कर दी थी. रेलवे इस फैसले को भी बरकरार रखेगी. रेल मंत्री ने इस बात के भी संकेत दे दिए हैं. रेल मंत्री ने बताया कि इस तरह की रियायत से रेलवे को आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए इसकी जरूरत अभी नहीं लगती. 

1667 करोड़ रुपये का नुकसान
रेल मंत्री ने बताया कि सीनियर सिटीजन को रियायत देने के कारण रेलवे को 2019-20 में 1667 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इस दौरान 6.18 करोड़ सीनियर सिटीजन ने रेल से यात्रा की थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से रेलवे को हो रही हानि को देखते हुए सीनियर सिटीजन समेत कई श्रेणियों के किराये में छूट देना अभी तर्कसंगत नहीं है.

क्या था रूल
बता दें कि 2020 से पहले रेलवे के सभी क्लास में महिला सीनियर सिटीजन (न्यूनतम उम्र 58 साल) को रेलवे किराये पर 50  प्रतिशत और पुरुष सीनियर सिटीजन (न्यूनतम उम्र 60 साल) को सभी 40 फीसदी छूट दी जाती थी.

लोअर बर्थ कोटा पर अपडेट
सीनियर सिटीजन के लिए रियायती दर पर टिकट की सुविधा जरूर खत्म कर दी गई है, लेकिन लोअर बर्थ कोटे की फैसिलिटी अभी भी है, जो आगे भी जारी रहेगी. रेलवे सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कोटा अलॉट करती है. यदि कोई सीनियर सिटीजन टिकट बुक करता है, तो उसे सबसे पहले लोअर बर्थ (कोटे के अंतर्गत खाली रहने पर) ही अलॉट किया जाता है.

VIDEO: रेलवे यात्रियों के लिए IRCTC ने दी बड़ी राहत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago