होम / यूटिलिटी / कैप हटते ही एयरलाइंस में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया

कैप हटते ही एयरलाइंस में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया

मुंबई से अहमदाबाद की टिकट की कीमत गो फास्ट पर 1400 रुपये की और अकासा air पर 9 सितंबर को यात्रा के लिए 1500 रुपये है.

आमिर कुरेशी 3 years ago

नई दिल्ली: भारत सरकार ने जब से हवाई यात्रा के किराए से कैप हटाया है, तब से एयरलाइंस कंपनियों में सस्ता टिकट बेचने की होड़ मच गई है. अब आप फिर मुंबई से बेंगलुरु की हवाई यात्रा 2000 रुपये में और मुंबई से अहमदाबाद की हवाई यात्रा 1500 रुपए में कर सकते हैं.

पहले से ही जंग की उम्मीद थी
आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 31 अगस्त से हवाई किराए की सीमा को हटाने के बाद से भारतीय एयरलाइंस के बीच किराए को लेकर जंग की उम्मीद की जा रही थी. कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि एयरलाइंस के बीच इस कॉम्पिटीशन का सीधा फायदा यात्रियों को होने वाला है. उन्होंने ये भी कहा कि इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में गिरावट ज्यादातर उन मार्गों पर हुई है, जिन पर हाल ही में लॉन्च हुई अकासा air ने अपना परिचालन शुरू किया है.

कम दरों पर मिल रहा टिकट
वहीं, कुछ एक्सपर्ट ने भी कहा कि उड्डयन मंत्रालय के इस कदम से एयरलाइंस को हवाई किराया तय करने में लचीलापन मिला है, क्योंकि वह अब अपनी नीतियों के अनुसार शुल्क ले सकते हैं. उड़ान भरने वालों को आकर्षित करने के लिए कुछ एयरलाइंस ने पहले ही कम दरों पर टिकट देना शुरू कर दिया है.

मंत्रालय ने क्या कहा था 
आपको बता दें कि इससे पहले नागरिक और उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि अनुसूचित घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद अर्थात हवाई यात्रा के लिए यात्री की मांग, हवाई किराए के संबंध में समय-समय पर अनुसूचित किराया बैंड को प्रभावी रूप से हटाने का 31 अगस्त से निर्णय लिया गया है.

मुंबई से अहमदाबाद का किराया 1400 रुपये
हवाई किराए पर पता चला है कि मुंबई से अहमदाबाद की टिकट की कीमत गो फास्ट पर 1400 रुपये की और अकासा air पर 9 सितंबर को यात्रा के लिए 1500 रुपये है. सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो उसी मार्ग पर 1610 रुपये में टिकट दे रही है. ऐसा ही हाल मुंबई बेंगलुरु रूट पर भी है, जिसमें 2000 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक का टिकट उपलब्ध है.

VIDEO : जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

18 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

34 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago