✕

होम / यूटिलिटी / उम्मीद थी राहत की, लेकिन जेब ही कट गई; महीने के पहले दिन मिली ये बुरी खबर

उम्मीद थी राहत की, लेकिन जेब ही कट गई; महीने के पहले दिन मिली ये बुरी खबर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को झटका लगा है. नवंबर के पहले दिन ही जेब कटने की खबर आ गई है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम को यथावत रखा गया है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Price) के दाम में हुई बढ़ोत्तरी से भी आम आदमी की जेब प्रभावित होना लाजमी है. इससे बाहर चाय पीने से लेकर खाना खाने तक सबकुछ महंगा हो जाएगा. अफसोस की बात ये है कि एक बार जो दाम बढ़ जाते हैं, वो सिलेंडर सस्ता होने पर भी नीचे नहीं आते.

अब इतनी हुई बढ़ोत्तरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 101.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है. फेस्टिव सीजन में गैस सिलेंडर के महंगा होने से ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. उधर, ATF यानी एविएशन फ्यूल की कीमतों में कटौती की गई है. इसके दाम को 1074/KL घटा दिया गया है. सिलेंडर में हुई मौजूदा वृद्धि के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1833 रुपए का हो गया है. कोलकाता में अब इसके लिए 1943.00 रुपए चुकाने होंगे. जबकि मुंबई में इसके दाम 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए हो गए हैं.

पिछले महीने भी हुई थी वृद्धि
इससे पहले, एक अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपए तक बढ़ाए गए थे. तेल कंपनियों ने इस बार भी 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कमी हुई थी. इसके बाद से इसके दाम यथावत हैं. हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि जिस तरह से बीते कुछ समय में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, उसे देखते हुए एक राहत और मिल सकती है. लेकिन कंपनियों ने फिलहाल ऐसा नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago