✕

होम / यूटिलिटी / एक और झटका! अब कमर्शियल LPG कनेक्शन हुआ महंगा, बढ़ी हुई दरें आज से लागू

एक और झटका! अब कमर्शियल LPG कनेक्शन हुआ महंगा, बढ़ी हुई दरें आज से लागू

LPG Connection Price Hike: तेल कंपनियों ने एक झटके में सिक्योरिटी डिपॉजिट में 1050 रुपये की बढ़ोतरी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: महंगाई का एक और झटका लगा है. LPG का नया कमर्शियल कनेक्शन लेना अब महंगा हो गया. बढ़ी हुई कीमतें आज से (28 जून) ही लागू हैं. यदि आप नया कमर्शियल LPG कनेक्शन लेने जाएंगे तो आपको अब सिक्योरिटी डिपॉजिट ज्यादा देना होगा. 

1050 रुपये की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने एक झटके में सिक्योरिटी डिपॉजिट में 1050 रुपये की बढ़ोतरी की है. पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG कनेक्शन लेने के लिए 2550 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर जमा करना होता था. 1050 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब सिक्योरिटी डिपॉजिट के तहत 3600 रुपए जमा करने होंगे.

47.5 किलो वाले LPG कनेक्शन की कीमतें भी बढ़ीं
यही नहीं, 47.5 किलो वाले LPG कनेक्शन के लिए भी सिक्योरिटी डिपॉजिट की दरों को बढ़ाया गया है. 47.5 किलो वाले LPG कनेक्शन के लिए अब 7350 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा. पहले 6450 रुपए ही देने होते थे. इस लिहाज से 47.5 किलो वाले LPG कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट में 900 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलावा 19 किलो वाले गैस कनेक्शन के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है. अब नया कनेक्शन 5850 रुपये में मिलेगा, जो पहले 4800 रुपये में मिल जाता था. वहीं, 47.5 किलो वाला LPG कनेक्शन 9600 रुपये में मिलेगा, जो पहले 8700 रुपए में मिल जाता था.

रसोई LPG कनेक्‍शन की कीमतें भी बढ़ीं
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही रसोई LPG कनेक्‍शन की भी कीमतें बढ़ाई गई हैं. रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्‍ता को अब सिक्योरिटी के तौर पर 750 रुपये ज्यादा देना होगा. उपभोक्ता जहां पहले 1450 रुपये जमा करते थे, अब उन्हें कीमतें बढ़ने के बाद  2,200 रुपये देने होंगे. इतना ही नहीं, रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150  रुपये अलग से देने होंगे. यदि आप दो सिलेंडर लेते हैं तो आपको सिक्‍योरिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago