✕

होम / यूटिलिटी / सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशी, सीधे इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशी, सीधे इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अगस्त के महीने में शुरुआत में होने वाली कैबिनेट बैठक में अगर एक प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 96000 रुपये का इजाफा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. अगस्त के महीने में शुरुआत में होने वाली कैबिनेट बैठक में अगर एक प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 96000 रुपये का इजाफा हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ डीए का बकाया 18 महीने का एरियर भी उनके खाते में जल्द पहुंच सकता है.

खाते में आएंगे 1.50 लाख रुपये

पहले बात करते हैं डीए एरियर की. सरकारी कर्मचारियों को कोरोना की वजह से डीए (डेली अलाउंस) पिछले 18 महीने से नहीं दिया गया है.जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए रोका गया था. अब कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने सरकार से इसको तुरंत जारी करने की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही ऐसे कर्मचारियों का 1.50 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकती है.   

फिलहाल 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान सरकार कर रही है और इस साल मार्च में डीए में इजाफा किया था.

सरकार ला सकती है ऑटोमेटिक पे सिस्टम

खबरों के मुताबिक, सरकार परफॉर्मेंस के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए फॉर्मूला ला सकती है. सरकार ऐसा फॉर्मूला लाने की तैयारी कर रही है, इसे ऑटोमेटिक पे सिस्टम का नाम दिया जा सकता है. जिससे कर्मचारियों के वेतन में तय समय पर ऑटोमेटिक बढ़ोतरी हो जाए. इससे 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों का 50 फीसदी DA होने पर उनकी सैलरी/पेंशन में ऑटोमेटिक इजाफा हो जाएगा. हालांकि, सरकार ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है.

बेसिक सैलरी में होगा इजाफा

अब बात करते हैं बेसिक सैलरी में इजाफे की. 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक, फिलहाल फिटमेंट फैक्टर 2.57 है. केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission latest update) के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है. 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद से छठे वेतन आयोग के Pay Band में ग्रेड-पे जोड़कर मूल वेतन बनाया गया. इसमें करंट एंट्री लेवल की सैलरी को फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला गया, उससे कर्मचारियों की पे-बैंड के हिसाब से सैलरी तैयार हुई. फिलहाल, कर्मचारियों को 2.57 गुना की दर से फिटमेंट फैक्टर है. इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये है.

इससे 18000 रुपये की बेसिक पे पाने वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी 26000 हजार रुपये हो जाएगी, मतलब कि सालाना 96 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी. मौजूदा ग्रेड पे के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा अंतर है. फिलहाल कुल 14 पे-ग्रेड हैं और सभी में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं.

VIDEO: किस राज्य में है विधायकों की है कितनी सैलरी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

43 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago