✕

होम / यूटिलिटी / टीवी, फ्रिज खरीदने जा रहे तो जरा ये जान लें, आ गया QR कोड का नियम

टीवी, फ्रिज खरीदने जा रहे तो जरा ये जान लें, आ गया QR कोड का नियम

केंद्र सरकार ने The Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 में बदलाव किया है. फिलहाल, इसे एक साल के लिए लागू किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप टीवी, फ्रिज, AC या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने जा रहे हैं या खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. केंद्र सरकार ने The Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 में बदलाव किया है.

QR कोड की अनुमति
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरर्स को QR कोड के जरिए प्रोडक्ट्स के बारे में जरूरी जानकारी देने की अनुमति दे दी है. इसके बाद ग्राहक QR कोड को सिर्फ स्कैन करके ही उस इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. फिलहाल, इसे एक साल के लिए लागू किया गया है. 

क्या होगा स्कैन करने से
उस QR कोड को स्कैन करते ही आप प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर उसके फीचर्स, यूजर गाइड, कीमत आदि का पता लगा सकते हैं. इस नियम के बाद मैन्युफैक्चरर्स को भी आसानी होगी, क्योंकि अब वे प्रोडक्ट की डिटेल ग्राहक को ज्यादा आसानी से और जल्दी  बता सकते हैं.

कितने समय तक के लिए है वैलिड
मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. बताया गया कि The Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 में  यह दूसरा संशोधन है. The Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2022 संशोधन के तहत मैन्युफैक्चरर्स को एक साल की छूट दी गई है. उसके बाद QR कोड सिस्टम कितना कारगर होता है, उसकी उपयोगिता के आधार पर फैसला लिया जाएगा. यह QR कोड प्रोडक्ट की पैकेजिंग के ऊपर लेवल पर ही होगा.

अब कोई नहीं करेगा चीट
ग्राहकों को प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी डिटेल में हासिल करने के लिए गूगल का सहारा लेना पड़ता है या फिर सेल्समैन बताता है. कई बार सेल्समैन सामान बेचने के लिए आपसे उसकी ऐसी क्वालिटी भी बताता है, जो उस प्रोडक्ट में होती ही नहीं है. पर इस नियम के बाद अब आपको कोई धोखे में नहीं रख सकता.

टेलीफोन और ईमेल की जानकारी नहीं
एक बात ध्यान देने वाली ये भी है कि इस QR कोड के जरिए आपको टेलीफोन नंबर और ई-मेल की जानकारी नहीं होगी. इसके अलावा प्रोडक्ट से रिलेटेड पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी. गौरतलब है कि The Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 के तहत सभी पूर्व पैक्ड वस्तुओं की पैकिंग पर प्रोडक्ट्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देनी आवश्यक है.

VIDEO: बिना किसी कार्ड के ATM से कैसे निकालें पैसे, जानें पूरा प्रॉसेस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

37 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago