✕

होम / यूटिलिटी / कनाडा पढ़ने जाना चाहते हैं तो जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कितना होना चाहिए बैंक बैलेंस

कनाडा पढ़ने जाना चाहते हैं तो जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कितना होना चाहिए बैंक बैलेंस

Canada Student Visa: टेम्पररी रेसिडेंट वीजा लेने के बाद ही आप कनाडा के लिए रवाना हो सकते हैं. आपको Letter of Introduction और सभी जरूरी कागजात साथ रखने होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके पास स्टडी परमिट होनी चाहिए. इसके बिना आप कनाडा में प्रवेश नहीं कर सकते. ये परमिट आपको तब मिलती है, जब आप कनाडा के एयरपोर्ट पर पहुंच जाते हैं. लेकिन उसके पहले आपको टेम्पररी रेसिडेंट वीजा के लिए अप्लाई करना होगा, जो आप अपने देश के वीजा एप्लीकेशन सेंटर्स पर कर सकते हैं.

टेम्पररी रेसिडेंट वीजा अनिवार्य
टेम्पररी रेसिडेंट वीजा लेने के बाद ही आप कनाडा के लिए रवाना हो सकते हैं. आपको Letter of Introduction और सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखने होंगे. जब आप कनाडा पहुंच जाएंगे तब आपको एयरपोर्ट पर पासपोर्ट के साथ-साथ Letter of Introduction दिखाना होगा और उसे सत्यापित करवाना होगा. उसके बाद ही आपको स्टडी परमिट दी जाएगी और फिर आप कनाडा में प्रवेश कर सकते हैं. ध्यान रहे, कोई एक भी जरूरी कागज नहीं रहने पर आपको वापस भेज दिया जाएगा.

कनाडा का स्टूडेंट वीजा लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कॉलेज की स्वीकृति पत्र का प्रमाण
आपको सबसे पहले उस कनाडाई कॉलेज या इंस्टीट्यूट का एक्सेप्टेंस लेटर (स्वीकृति पत्र) दिखाना होगा, जहां आप पढ़ाई करने जाना चाहते हैं. इसके बिना आप स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते. यही लेटर महत्वपूर्ण प्रूफ होगा, जो ये बताएगा कि संबंधित कॉलेज ने आपको दाखिले के लिए बुलाया है.

क्रेडिट कार्ड की अनिवार्यता
इसके बाद आपको वीजा एप्लीकेशन फी के तौर पर 150 कनाडियन डॉलर (करीब 9,280 रुपये) देना होगा. इसके लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि सिस्टम सिर्फ क्रेडिट कार्ड ही एक्सेप्ट करता है. वीजा एप्लीकेशन फी जमा करने के लिए सिस्टम डेबिट कार्ड एक्सेप्ट नहीं करता. इसके लिए जरूरी नहीं कि क्रेडिट कार्ड आपके नाम पर हो. यदि आपके पास एक्सप्रेस परमिशन हो तो आप अपने पैरेंट्स का क्रेडिट कार्ड भी यूज कर सकते हैं.

फोटो
आपके पास डिजिटल पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए. ध्यान रखें कि ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के लिए फोटो 4MB से बड़ी नहीं होनी चाहिए. यदि आप एप्लीकेशन ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास दो पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए. हां, तस्वीर 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा फोटो प्लेन बैकग्राउंड पर होनी चाहिए.

मेडिकल रिपोर्ट
स्टूडेंट वीजा अप्लाई करने से पहले आपके पास मेडिकल रिपोर्ट होनी चाहिए. मेडिकल टेस्ट सिर्फ वहीं करवा सकते हैं, जिसे Immigration Medical Examination (IME) ने ऑथराइज किया हुआ है. इसके लिए आपको सबसे पहले ऑथराइज्ड मेडिकल सेंटर से अप्वाइंटमेंट लेना होगा. आमतौर पर वीजा अप्लाई करने से एक सप्ताह पहले आप मेडिकल टेस्ट करवा लें.

कितना होना चाहिए बैंक बैलेंस
आपके अकाउंट में इतने पैसे होने चाहिए, जिससे आप पढ़ाई करने के साथ-साथ कनाडा में आसानी से रह भी सकें. कनाडा के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अनुसार आपके अकाउंट में कम से कम 10,000 Canadian dollars (लगभग 6 लाख 20 हजार रुपया) होना चाहिए. इसके अलावा आपको ये प्रूफ भी करना होगा कि आपके पास इतने पैसे हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद आप आसानी से रिटर्न फ्लाइट टिकट भी खरीद सकें.

पासपोर्ट की वैलिडिटी
इसके बिना तो प्रॉसेस हो ही नहीं सकता. आपका जितने समय तक कनाडा में रहने वाले हैं, कम से कम उतने समय के लिए आपका पासपोर्ट वैलिड होना चाहिए. यदि आप स्टूडेंट वीजा लेना चाहते हैं तो आपका पासपोर्ट कम से कम दो साल तक के लिए वैलिड होना चाहिए.

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

4 hours ago