✕

होम / यूटिलिटी / कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया? जानिए रेल मंत्री वैष्णव ने क्या कहा?

कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया? जानिए रेल मंत्री वैष्णव ने क्या कहा?

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे यात्री की सुविधाओं पर कई काम कर रहा है. आने वाले दिनों में रेलवे यात्रियों की कई सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली है. इसकी तैयारी भी जोरशोर से जारी है. ऐसी उम्मीद है कि 2026 तक भारत को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी. उससे पहले ही लोगों में सबसे अधिक जो बात हो रही है, वो है इसके किराये की.

प्लेन से भी महंगा होगा किराया?
कई एक्सपर्ट का मानना है कि इसका किराया प्लेन से भी महंगा हो सकता है, लेकिन हम आपको बता दें कि भारत सरकार ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि बुलेट ट्रेन का किराया प्लेन से ज्यादा नहीं होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले ही यह बताया कि किराया कितना होगा, ये तो अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना जरूर है किराया प्लेन से काफी सस्ता होगा.

आम आदमी की पहुंच में होगा किराया
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे यात्री की सुविधाओं पर कई काम कर रहा है. आने वाले दिनों में रेलवे यात्रियों की कई सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी. बुलेट ट्रेन के किराये पर उन्होंने कहा कि इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन किराया जो भी हो, वो आम आदमी की पहुंच में होगा.

फर्स्ट एसी के बराबर हो सकता है किराया
खबर ये भी है कि बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के आधार पर तय किया जा सकता है. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जितना किराया फर्स्ट एसी का होता है, बुलेट ट्रेन का किराया भी उतना ही हो सकता है. बुलेट ट्रेन में यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे उन्हें किराया बहुत ज्यादा नहीं लगेगा.

किराये पर अभी नहीं हुआ कोई फैसला
रेल मंत्री ने वैष्णव ने कहा कि फिलहाल इसपर कुछ भी फैसला नहीं हुआ है. जब प्रोजेक्ट कंप्लीट हो जाएगा, तभी इसके किराये पर भी फैसला किया जाएगा. आपको बता दें कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच 508 किमी. की दूरी है.

VIDEO : जानिए, साइरस मिस्त्री और रतन टाटा के बीच विवाद की असली वजह क्या थी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

12 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

26 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago