✕

होम / यूटिलिटी / RakshaBandhan: बहनों को दे सकते हैं यह गोल्डन गिफ्ट, उनको मिलेगा फाइनेंशियल प्रोटेक्शन

RakshaBandhan: बहनों को दे सकते हैं यह गोल्डन गिफ्ट, उनको मिलेगा फाइनेंशियल प्रोटेक्शन

इस गिफ्ट में एक रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार इस निवेश को बढ़ा या घटा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का वचन निभाने वाला त्योहार है. इस त्योहार पर भाईयों द्वारा बहनों को गिफ्ट देने की भी परंपरा है. मौजूदा समय में बहनों को गैजेट्स, ड्रेस या फिर ऐक्सेसरीज देने का काफी चलन है. ये गिफ्ट्स कुछ समय के लिए होते हैं और फिर कई बार प्रयोग करने के बाद बेकार हो जाते हैं.  

ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे गोल्डन गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बहनों को पूरी उम्र तक फाइनेंशियल प्रोटेक्शन मिलेगा. साथ ही इस गिफ्ट में एक रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार इस निवेश को बढ़ा या घटा सकते हैं.

इस बार बहन को दीजिए डिजिटल गोल्ड

डिजिटल गोल्ड में आपको गोल्ड को इलेक्ट्रोनिक फॉर्मेट में खरीदना होगा. इस गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि खरीदे गए गोल्‍ड का स्‍टोरेज ट्रेडिंग कंपनी या ज्‍वैलरी ब्रांड करता है. इसका मतलब कि आपको फिजिकल गोल्‍ड की तरह डिजिटल गोल्‍ड को संभाल कर रखने की जरूरत नहीं होती है.

इन तीन कंपनियों से होती है खरीदारी

भारत में तीन मुख्‍य कंपनियां MMTC-PAMP India Pvt Ltd, Augmont Gold Ltd और Digital Gold India Pvt Ltd डिजिटल गोल्‍ड ऑफर करती है. पेटीएम, फोनपे, गूगलपे, तनिष्‍क, मोबीक्विक जैसे ऐप के जरिए भी डिजिटल गोल्‍ड में खरीद-बिक्री कर सकते हैं.  

इतनी होती है शुद्धता

डिजिटल गोल्‍ड में आपको 24 कैरेट  99.50% शुद्धता वाला गोल्‍ड मिलता है. कंपनियां सेफगोल्‍ड ब्रांड (SafeGold brand) के अंतर्गत यह प्रोडक्‍ट बेचती हैं. आप अपने स्‍मार्टफोन से ही डिजिटल गोल्‍ड की खरीद-बिक्री महज कुछ मिनटों में कर सकते हैं. फिजिकल गोल्‍ड की तरह चोरी होने या गुम होने का खतरा नहीं रहता है. आप अपनी सुविधाअनुसार जब चाहें डिजिटल गोल्‍ड खरीद या बेच सकते हैं. 

VIDEO: देश के 1200 रेलवे स्टेशन बनेंगे हाई टेक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

57 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

43 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

49 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago