✕

होम / यूटिलिटी / केन्‍द्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते और बोनस को लेकर आई ये खबर  

केन्‍द्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते और बोनस को लेकर आई ये खबर  

इस साल दिवाली 12 नवंबर को आ रही है ऐसे में केन्‍द्र सरकार की ओर से दिवाली का बोनस उससे पहले मिलने जा रहा है. इस बोनस का फायदा 30 लाख कर्मचारियों को मिलने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने महंगाई भत्‍ते का ऐलाान कर दिया है. सरकार ने इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. इसके बाद अब ये 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत हो गया है. वहीं केन्‍द्र सरकार के जिस बोनस को लेकर लंबे समय से ऐलान होने का इंतजार किया जा रहा था उसे लेकर आज वित्‍त मंत्रालय से खबर आ गई है. वित्‍त मंत्रालय की सूचना के अनुसार ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रपु डी की कुछ कैटेगिरी के योग्‍य उम्‍मीदवारों को 7000 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा. सरकार इस साल ये बोनस दिवाली से पहले देने जा रही है. 12 नवंबर को होने वाली दिवाली के लिए बोनस का भुगतान उससे पहले कर दिया जाएगा. सरकार की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन भी निकाल दिया गया है. 

महंगाई भत्‍ते का हुआ ऐलान

आज केन्‍द्र सरकार कैबिनेट की मीटिंग के बाद केन्‍द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में भी इजाफा कर दिया है. सरकार इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्‍ता 42 से 46 प्रतिशत हो गया है. कर्मचारियों को इसका फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा.  सरकार की ओर से इस भत्‍ते का ऐलान हर दो साल में होता है. केन्‍द्र सरकार का महंगाई भत्‍ता कर्मचारियों की तनख्‍वाह में अहम भूमिका निभाता है. केन्‍द्र सरकार की इस बढ़ोतरी का फायदा 52 लाख कर्मचारी और 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. 

क्‍या तय की गई है बोनस पाने के लिए योग्‍यता? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इस बोनस के लिए जो योग्‍यता जारी की है उसके अनुसार कर्मचारी को 31 मार्च 2023 तक नौकरी में होना चाहिए. यही नहीं वित्‍तीय वर्ष के दौरान लगातार 6 महीने तक कर्मचारी ने काम किया हो. इन सभी योग्‍यताओं के बीच कर्मचारियों को पूरे साल के दौरान उनकी निरंतरता को देखते हुए इस बोनस का अमाउंट तय किया जाएगा. इस बोनस को मंत्रालयों और विभागों को जारी किए गए बजट से दिया जाएगा. ये पार्ट टाइम कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा. 

कैजुअल लेबर के लिए ये है इसकी शर्त
अगर कोई कैजुअल लेबर है तो उसके लिए इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिसने 6 साल के लिए या उससे ज्‍यादा हर साल 240 दिनों के लिए 3 साल या उससे ज्‍यादा काम किया है, वो भी इस बोनस के लिए योग्‍य होंगे. गैर पीएलबी की राशि 1184 रुपये होगी. केन्‍द्र सरकार के इस फैसले से 30 लाख से ज्‍यादा कर्मचरियों को फायदा मिलने की उम्‍मीद है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago