✕

होम / यूटिलिटी / 11 अगस्त से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, रक्षा बंधन की है 2 दिन छुट्टी?

11 अगस्त से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, रक्षा बंधन की है 2 दिन छुट्टी?

कई जगह ये खबर वायरल हो रही है कि बैंकों में इस बार रक्षा बंधन की छुट्टी दो दिन 11 और 12 अगस्त को है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका कोई काम बैंक से संबंधित है तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि 11 अगस्त (गुरुवार) से बैंक लगातार 6 दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टियां त्योहार के अनुसार राज्यवार हैं. यानी अलग-अलग राज्यों में बैंकों की अलग-अलग छुट्टियां हैं.

रक्षा बंधन पर दो दिन बैंक बंद
कई जगह ये खबर वायरल हो रही है कि बैंकों में इस बार रक्षा बंधन की छुट्टी दो दिन 11 और 12 अगस्त को है. तो हम आपको ये स्पष्ट कर दें कि इन दोनों दिन बैंकों में छुट्टी जरूर है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियां हैं. यानी जिन राज्यों में 11 अगस्त को बैंक बंद हैं, वहां 12 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे. वहीं, जिन राज्यों में 11 अगस्त को बैंक खुले हैं, उन राज्यों में 12 अगस्त को बैंक रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. इस बार ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश में रक्षा बंधन 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन किस दिन मनाएं- 11 या 12 अगस्त को? जानिए, तीन ज्योतिषाचार्य की क्या है राय

आइए, अब जानते हैं किस राज्य में किस दिन और क्यों बंद रहेंगे बैंक

11 अगस्त : रक्षा बंधन
कहां-कहां बैंक बंद: गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश

12 अगस्त : रक्षा बंधन
कहां-कहां बैंक बंद: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र

13 अगस्त : दूसरा शनिवार
कहां-कहां बैंक बंद: सभी राज्य

14 अगस्त : रविवार
कहां-कहां बैंक बंद: सभी राज्य

15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
कहां-कहां बैंक बंद: सभी राज्य

16 अगस्त : पारसी न्यू ईयर
कहां-कहां बैंक बंद: महाराष्ट्र

इस हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र में 12 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे.

VIDEO: इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

57 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

43 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

50 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago