✕

होम / यूटिलिटी / यूपी में 15 अगस्त के दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी या होगा कामकाज?, यहां जानें ये बड़ा अपडेट

यूपी में 15 अगस्त के दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी या होगा कामकाज?, यहां जानें ये बड़ा अपडेट

आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने हेतु राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है ये देश का एक पावन पर्व है और इस दिन सभी बाजार, मॉल और सरकारी कार्यालय खोले जाने चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः यूपी में योगी आदित्यानाथ सरकार ने सभी कार्यालय व बाजार को 15 अगस्त के दिन खोलने का आदेश जारी कर दिया है. आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने हेतु राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है ये देश का एक पावन पर्व है और इस दिन सभी बाजार, मॉल और निजी, सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालय खोले जाने चाहिए. हालांकि लोगों में इस बात की उधेड़बुन थी कि, क्या इस दौरान केंद्र सरकार के आधीन काम करने वाले कार्यालय और बैंक भी खुले रहेंगे? तो इस बारे में भी सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण आ चुका है. 

बैंक खुलेंगे पर नहीं होगी पब्लिक डिलिंग

प्रदेश भर में बैंक आरबीआई के अनुसार चलते हैं. आरबीआई ने पूरे देश में 15 अगस्त के दिन छुट्टी का ऐलान कर रखा है. ऐसे में आरबीआई के हिसाब से बैंक बंद हैं. वहीं प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालयों को खोलने का आदेश दिया है. बैंक और जिलों में संचालित कोषागार व उप-कोषागार भी प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन करेंगे. 15 अगस्त के दिन सभी बैंकों में झंडारोहण होगा और सभी बैंकों के कर्मचारी अपने परिवार के संग इस पर्व को मनाएंगे. हालांकि पब्लिक डिलिंग पर रोक रहेगी. केवल सरकारी कामकाज होगा. 

प्रदेश सरकार ने कही थी ये बात

 15 अगस्त को प्रदेश में कोई भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय और बाजार बंद नहीं रहेंगे. बता दें, 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि भारत की आजादी के अमृत पर्व पर आयोजित इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष है. इस बार 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के तहत हर घर तिरंगा फहराना है. इसलिए हर व्यक्ति अपने तरीके से इस स्वतंत्रता सप्ताह से जुड़े. इस दौरान सभी के घरों, सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए. उन्होंने कहा कि भविष्य में 25 वर्षों के बाद ही ऐसा अवसर आएगा. इसलिए ऐसा माहौल रहे कि पूरी दुनिया देखे.

तीन दिन रहेगी पब्लिक के लिए बैंकों में छुट्टी 

इस हिसाब से बैंकों में शनिवार, रविवार और 15 अगस्त के दिन आम पब्लिक के लिए छुट्टी रहेगी. हालांकि इंटरनेट और यूपीआई से लेन-देन लोग कर सकेंगे. वहीं बैंक भी अपनी तरफ से सभी एटीएम में कैश का इंतजाम भी करके रखेंगे ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े. 

VIDEO: Pakistan क्यों कर रहा है Zoo में पल रहे शेरों की नीलामी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago