✕

होम / यूटिलिटी / इस बड़े बैंक ने चेक से पेमेंट करने के नियम में किया बदलाव, 1 अगस्त होगा लागू

इस बड़े बैंक ने चेक से पेमेंट करने के नियम में किया बदलाव, 1 अगस्त होगा लागू

बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि 5 लाख या उससे अधिक अमाउंट वाले चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम 1 अगस्त से अनिवार्य होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है. बैंक चेक से लेनदेन के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. यह बदलाव एक अगस्त से लागू हो जाएगा.

1 अगस्त से अनिवार्य
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम 1 अगस्त से अनिवार्य करने जा रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से कहा, "आपके बैंकिंग सिक्योरिटी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. पॉजिटिव पे सिस्टम के साथ हम आपको चेक फ्रॉड से बचाते हैं. चेक द्वारा 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि के पेमेंट से पहले उसे कंफर्म करना होगा."

क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि 5 लाख या उससे अधिक अमाउंट वाले चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम 1 अगस्त से अनिवार्य होगा. इसके बिना चेक पेमेंट नहीं किया जाएगा. इसका मतबल ये हुआ कि 1 अगस्त से चेक द्वारा 5 लाख या उससे अधिक का भुगतान करने से पहले ग्राहकों को इसकी डिटेल बैंक को देनी होगी. ऐसा नहीं करने पर चेक क्लियर नहीं किया जाएगा.

वेरिफिकेशन जरूरी
जब आप बैंक को डिटेल दे देंगे, तब चेक क्लियरेंस से पहले इसे क्रॉस वेरिफाई किया जाएगा. जब वेरिफिकेशन सक्सेसफुल हो जाएगा, तब चेक का पेमेंट क्लियर किया जाएगा. यदि आपकी दी हुई जानकारी से कुछ भी मिसमैच होगा तो चेक पेमेंट होल्ड कर दिया जाएगा.

 

 

क्या-क्या देनी होगी जानकारी
चेक द्वारा 5 लाख या उससे अधिक का भुगतान करने पर आपको बेनेफिशियरी की पूरी डिटेल SMS, इंटरनेट बैंकिंग, ATM या Mobile Banking के जरिए बैंक को देनी होगी. इसके अतंर्गत बेनेफिशियरी का नाम, उसका अकाउंट नंबर, भुगतान अमाउंट, चेक नंबर बैंक को देनी होगी. यही नहीं, भुगतान से पहले बैंक आपसे कंफर्मेंशन भी मांगेगा. इसके बाद ही चेक क्लियर किया जाएगा.

क्या है RBI की गाइडलाइंस
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए PPS की सुविधा प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे. सेंट्रल बैंक ने 5 लाख रुपये से उससे अधिक के चेक के लिए इसे अनिवार्य बनाने पर विचार करने को कहा है.

VIDEO: SBI में आपका अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

55 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago