✕

होम / यूटिलिटी / Bank Holidays: अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, 13 दिन केवल पड़ेंगे त्योहार

Bank Holidays: अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, 13 दिन केवल पड़ेंगे त्योहार

भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर (rbi.org.in) जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार देश भर में 13 दिन बैंक केवल त्योहारों के चलते बंद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगस्त के महीने में देश भर के तमाम बैंकों में आधे से ज्यादा महीना केवल छुट्टियों में बीत जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर (rbi.org.in) जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार देश भर में 13 दिन बैंक केवल त्योहारों के चलते बंद रहेंगे. इसमें अगर शनिवार-इतवार को होने वाली छुट्टियों को जोड़ दिया जाए तो फिर कुल 18 दिन बैंकों में किसी तरह का कोई काम-काज नहीं होगा. अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) , रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) समेत कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि अवकाश के दिनों में भी ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई के जरिए लेन-देन करना जारी रहेगा, जिससे काफी ग्राहकों को राहत मिलेगी.   

हर राज्य में रहेगी छुट्टियों की अलग स्थिति

आरबीआई जो लिस्ट जारी करता है वो पूरे देश के लिए होती है. हालांकि इसमें किसी एक राज्य या फिर राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों को भी शामिल किया जाता है. हो सकता है किसी तारीख को आपके राज्य में बैंक बंद हो, लेकिन पड़ोसी राज्य में बैंक खुले हों. ऐसे में आप यह सोच कर परेशान न हो कि बैंकों में अवकाश रहने से आपका कामकाज प्रभावित रहेगा. 

इन तारीखों में रहेगा राज्यवार अवकाश

1 अगस्त: द्रुपका शे-जी  (सिक्किम में बैंक बंद)
7 अगस्त: पहला रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त: मुहर्रम  (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
9 अगस्त: मुहर्रम ( अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे.)
11 अगस्त: रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)
13 अगस्त:-दूसरा शनिवार  (साप्ताहिक छुट्टी)
14 अगस्त:-रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त: पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
18 अगस्त: जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)
21 अगस्त: रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)
28 अगस्त: रविवार  (साप्ताहिक छुट्टी)
31 अगस्त: गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

13 अगस्त से 21 अगस्त का लंबा वीकेंड

इस लिस्ट को देखकर अगर कोई बैंक कर्मचारी चाहिए तो तीन सीएल लेकर के 13 से 21 अगस्त तक लंबी छुट्टी पर जा सकता है. 13 अगस्त को दूसरा शनिवार है, 14 अगस्त को रविवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को पारसी नववर्ष, 18 अगस्त को जन्माष्टमी और 21 अगस्त को रविवार है. कर्मचारियों को 17, 19 और 20 अगस्त को कैजुअल लीव लेनी होगी, जिसके बाद वो आसानी से कहीं घूमने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं. 

VIDEO: Jaguar F Type में ऐसा क्या खास, कीमत 1 करोड़ फिर भी जबरदस्त डिमांड

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago