होम / यूटिलिटी / बैंक कल से लगातार 4 दिन रहेंगे बंद, इस महीने में अब 8 दिन रहेगी छुट्टी

बैंक कल से लगातार 4 दिन रहेंगे बंद, इस महीने में अब 8 दिन रहेगी छुट्टी

बचे हुए 14 दिनों में बैंकों में 8 दिन काम नहीं होंगे. वहीं कल यानी 18 अगस्त से लगातार 4 दिन की छुट्टी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रक्षा बंधन से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक बैंकों की लंबी छुट्टी के बाद यदि आप ये सोच रहे हैं कि अब तो बैंक लगातार खुलेंगे तो जरा रुक जाइए. इस महीने यानी अगस्त में बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं.

8 दिन नहीं होगा काम
बचे हुए 14 दिनों में बैंकों में 8 दिन काम नहीं होंगे. वहीं कल यानी 18 अगस्त से लगातार 4 दिन की छुट्टी है. पर, इसमें थोड़ी राहत की बात ये है कि ये छुट्टियां राज्यवार अलग-अलग हैं. यानी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टियां हैं. अब इस महीने में तीन दिन ऐसे हैं, जब पूरे भारत में बैंक एक साथ बंद होंगे.

RBI की लिस्ट के अनुसार जानें, किस दिन किस राज्य में बैंक बंद होंगे

18 अगस्त : जन्माष्टमी पर ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद
19 अगस्त : जन्माष्टमी पर गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में बैंक बंद
20 अगस्त : श्री कृष्ण अष्टमी पर आंध्र प्रदेश में बैंक बंद
21 अगस्त : रविवार को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
27 अगस्त : चौथे शनिवार पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
28 अगस्त : रविवार को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
29 अगस्त : श्रीमंत शंकरदेव की तिथि पर असम में बैंक बंद
31 अगस्त : गणेश चतुर्थी पर गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में बैंक बंद

VIDEO: पाकिस्तान में चलते थे भारत में छपे नोट, आरबीआई गवर्नर के होते थे हस्ताक्षर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

शुक्रवार की बिकवाली के बाद बाजार में क्या होगा? आज इन बड़े शेयरों पर रखें नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 388.19 अंक की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 112.10 अंक टूटकर 24,471.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

52 minutes ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

14 minutes ago

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धमाल, 7 कंपनियां जुटाएंगी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा

लगातार आ रहे IPO से साफ है कि प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की फंड जुटाने की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. अब निवेशकों की नजर इन इश्यू की कीमत, कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों पर रहेगी, जो इन IPO को मिलने वाले रिस्पॉन्स को तय करेंगे.

26 minutes ago

LIC के दम पर OFS से रिकॉर्ड फंड जुटाव, 2026 में अब तक 62,730 करोड़ रुपये आए

वर्ष 2026 में अब तक 23 OFS सौदों के जरिए 20 कंपनियों ने करीब 62,730 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस रिकॉर्ड जुटाव में LIC का योगदान सबसे अहम रहा है

41 minutes ago

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago