✕

होम / यूटिलिटी / क्रिकेट के खुमार के बीच Swiggy के सुनाई ऐसी खबर, बिगड़ जाएगा जायका

क्रिकेट के खुमार के बीच Swiggy के सुनाई ऐसी खबर, बिगड़ जाएगा जायका

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वालीं कंपनियों की अच्छी-खासी कमाई हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाहर से खाना मंगवाना लगातार महंगा होता जा रहा है. एक तरफ, जहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी से रेस्टोरेंट्स अपने दाम बढ़ा चुके हैं. वहीं, फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने भी ग्राहकों को झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 3 रुपए कर दी है. पहले यह फीस 2 रुपए थी. बता दें कि कुछ वक्त पहले स्विगी की प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी अपनी फीस में बढ़ोत्तरी की थी. कंपनी ने इसे बढ़ाकर 2 रुपए कर दिया था. इस हिसाब से देखें, तो स्विगी से फूड ऑर्डर करना अब ज्यादा महंगा हो गया है.

पूरे देश में लागू हुई बढ़ोत्तरी
स्विगी ने सबसे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद में प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाया था. अब कंपनी इसे पूरे देश में लागू कर दिया है. प्लेटफॉर्म चार्ज, डिलीवरी चार्ज के अतिरिक्त लगाया जाता है. वैसे, स्विगी वन के ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज नहीं वसूला जाता है, मगर वो प्लेटफॉर्म फीस के दायरे में आते हैं. यानी उन पर भी बढ़ोत्तरी का असर पड़ेगा. वहीं, कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म फीस को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा समय में अधिकांश शहरों में यह चार्ज 3 रुपए, जो कि इंडस्ट्री के हिसाब से बिलकुल सामान्य है.

मैच के दौरान मिले बंपर ऑर्डर
उधर, वर्ल्ड कप क्रिकेट (ICC Cricket World Cup 2023) के चलते फूड सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की चांदी हो रही है. इसमें Swiggy और Zomato भी शामिल हैं. मैच के दौरान खाने-पीने के ऑर्डर एकदम से बढ़ गए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शनिवार को हुए भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच (India-Pakistan World Cup match) के दौरान स्विगी को प्रति मिनट 250 से अधिक बिरयानी के ऑर्डर मिले थे. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैच शुरू होने के बाद से उसे प्रति मिनट 250 बिरयानी का ऑर्डर मिला. चंडीगढ़ के एक परिवार ने तो एक साथ 70 बिरयानी का ऑर्डर दिया था. इतना ही नहीं, इस दौरान Swiggy के पास 3509 कंडोम (condom) के ऑर्डर भी आए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago