होम / यूटिलिटी / Amazon Great Summer Sale में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर, इतने सस्ते होंगे स्मार्टफोन!

Amazon Great Summer Sale में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर, इतने सस्ते होंगे स्मार्टफोन!

अगर आपके पास अमेजन प्राइम की मेम्बरशिप है तो आपके लिए यह सेल अन्य लोगों की तुलना में 12 घंटों पहले ही शुरू हो जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लोग बहुत बेसब्री से अमेजन की सेल्स का इन्तजार करते हैं. खासकर वह लोग जिन्हें नया स्मार्टफोन लेना है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेजन की सेल्स में आपको स्मार्टफोन्स पर काफी भारी-भरकम डिस्काउंट देखने को मिलता है. अगर आप भी अमेजन की अगली सेल का इन्तजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल अमेजन ने 4 मई को 12 बजे से अपनी ग्रेट समर सेल की शुरुआत की घोषणा कर दी है. 

प्राइम मेम्बरशिप प्लान की कीमतें बढ़ीं
अगर आपके पास अमेजन प्राइम की मेम्बरशिप है तो आपके लिए यह सेल अन्य लोगों की तुलना में 12 घंटों पहले ही शुरू हो जायेगी. अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान सामान खरीदने वालों को ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने अपने प्राइम मेम्बरशिप के तिमाही और मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. जहां प्राइम मेम्बरशिप के मासिक प्लान्स की कीमत 179 रुपये से बढ़कर 299 रुपये हो गयी है वहीं तिमाही प्लान्स की कीमत 459 रुपये से बढ़कर 599 रुपये हो गई है. 
 

जैसा कि हमने बताया कि बहुत से लोग अमेजन की सेल्स का इन्तजार सिर्फ स्मार्टफोन खरीदने के लिए करते हैं क्योंकि इन सेल्स में स्मार्टफोन की कीमतों पर बहुत ही भारी-भरकम डिस्काउंट मिलता है. अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस साल की अमेजन ग्रेट समर सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाला डिस्काउंट कुछ इस प्रकार से है: 

सैमसंग गैलेक्सी S22 (Samsung Galaxy S22): कंपनी द्वारा यह फोन 72,999 रुपयों की कीमत पर लॉन्च किया गया था. अगर अमेजन के प्रीव्यू पेज की मानें तो अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान यह फोन 51,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन की यह कीमत बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद तय की गयी है. फिलहाल अमेजन पर यह फोन 57,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. 

Oneplus Nord CE 2 Lite 5G: इस वक्त यह फोन 18,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है लेकिन अमेजन ग्रेट समर सेल्स के दौरान यह स्मार्टफोन 17,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. 

IQOO Z6 Lite 5G: IQOO Z6 Lite 5G को भारत में 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अमेजन की ग्रेट समर सेल में यह स्मार्टफोन 12,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. 

सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G (Samsung Galaxy S20 FE 5G): इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा 34,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन अमेजन की आने वाली ग्रेट समर सेल में यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. 

Oneplus 11 5G: इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था और यह एक फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन है. इस वक्त यह फोन अमेजन पर 56,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है लेकिन आने वाली अमेजन ग्रेट समर सेल में यह स्मार्टफोन 55,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. 

Realme Narzo 50i Prime: भारत में इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन एंट्री लेवल का यह स्मार्टफोन अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान 6,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. 
 

यह भी पढ़ें: Physics Wallah ने खोले नए विद्यापीठ केंद्र, छात्रों को मिलेगी करोड़ों की स्कॉलरशिप्स!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago