होम / यूटिलिटी / Amazon लेकर आ रहा Big Discount! अब सभी को मिलेगी बंपर छूट

Amazon लेकर आ रहा Big Discount! अब सभी को मिलेगी बंपर छूट

Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान 60 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Amazon एक बार फिर भारतीय ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर ला रहा है. 6 से 10 अगस्त तक चलने वाली इस Amazon Great Freedom Festival Sale में हर प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी. यदि आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड होगा, तो उसके जरिए आपको तुरंत 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी. इसके अलावा यदि आप Amazon पर पहली बार कुछ खरीदते हैं तो आपको Flat 10% कैशबैग भी मिलेगा.

60 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग
इसके अलावा Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान 60 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे. न्यू लॉन्चिंग प्रोडक्ट्स में स्मार्टफोन्स, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन्स, कैमरा, खिलौने, टीवी आदि शामिल हैं.

LG पर 30 प्रतिशत तक की छूट
इसके अलावा, इस सेल में यदि आप LG का कोई प्रोडक्ट लेते हैं तो आपको 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. यही नहीं, आपको Tecno के स्मार्टफोन्स पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. यदि आप कई दिनों से OLED टीवी लेने की सोच रहे हैं, पर बजट के कारण नहीं ले पा रहे, तो अब इस सेल में यह दिक्कत दूर हो जाएगी. इस सेल में आप LG का OLED टीवी सिर्फ 4,942 प्रति महीने की किस्त पर खरीद सकते हैं.

कपड़े पर 80 प्रतिशत तक की छूट
Amazon Fashion की बात करें तो आपकी तो बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि फैशन पर आपको 80 प्रतिशत तक की बंपर छूट मिलेगी. कपड़े और फुटवेयर पर आपको 80 प्रतिशत, ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी. Home and Kitchen प्रोडक्ट्स की शुरुआत सिर्फ 79 रुपये से होगी. 2099 रुपये वाला Wipro का 9W का स्मार्ट बल्ब आपको सिर्फ 639 रुपये में मिल जाएगा.

1,299 रुपये में स्मार्टवॉच
3,999 रुपये वाला जेब्रोनिक्स का स्मार्टवॉच आप सिर्फ 1,299 रुपये में मिल जाएगा. Amazon ने स्मार्टफोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट का दावा किया है. सेल के दौरान Redmi 9 activ आपको सिर्फ 9,499 रुपये में मिल जाएगा, तो Realme के स्मार्टफोन की शुरुआत सिर्फ 7,499 रुपये से हो जाएगी. इसके अलावा इस सेल में रात 8 बजे से लेकर मध्यरात्रि तक सरप्राइज डिस्काउंट भी मिलेगा.

VIDEO: ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते फोन, कीमत का अंदाजा नहीं लगा सकते


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

8 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

6 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

5 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

5 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

7 hours ago