✕

होम / यूटिलिटी / LPG के बाद अब ये तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, त्‍योहार में जमकर हो सकेगी शॉपिंग

LPG के बाद अब ये तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, त्‍योहार में जमकर हो सकेगी शॉपिंग

त्‍योहारी सीजन में केन्‍द्र सरकार ने जहां गैस के दामों में राहत दी तो अब आने वाले हफ्ते में नया ऐलान कर सकती है. अगर ये ऐलान हुआ तो केन्‍द्रीय कर्मचारियों के मौके पर बड़ी राहत मिल जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और उससे पहले होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हर कैबिनेट मीटिंग से आम आदमी के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. इसी तरह अब आने वाले समय में केन्‍द्र सरकार एक बड़ा तोहफा और दे सकती है. केन्‍द्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (डीए) में बढ़ोत्‍तरी का इंतजार करता है. मोदी सरकार जल्‍द ही दूसरी छमाही के डीए का ऐलान कर सकती है. अगर सरकार ऐसा करती है तो केन्‍द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी. 

कब तक हो सकता है ऐलान? 
केन्‍द्र सरकार आने वाली नवरात्रि में केन्‍द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. हर साल आने वाले इस फेस्टिव सीजन में सरकार इस बढ़ोतरी का ऐलान नवरात्रि से लेकर दशहरे के बीच में करती है. इसलिए माना जा रहा है कि केन्‍द्र सरकार इस बार भी नवरात्रि पर ये ऐलान कर सकता है. दूसरी इसकी सबसे बड़ी वजह ये भी है पांच राज्‍यों में होने वाले चुनावों को लेकर आचार संहिता का ऐलान हो सकता है. अगर वो ऐलान हो जाता है तो सरकार के लिए उसके बाद ऐलान करना कठिन हो सकता है. इसलिए अब होने वाली कैबिनेट में सरकार इसे हरी झंडी दिखा सकती है.

जुलाई से चला आ रहा इंतजार होगा खत्‍म 
केन्‍द्रीय कर्मचारी अपने इस महंगाई भत्‍ते के लिए जुलाई से इंतजार कर रहे हैं. इस बार की बढ़ोतरी में सरकार इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 45 फीसदी तक कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो दिवाली पर इस बार महंगाई भत्‍ते का फायदा मिल सकता है. साथ ही जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा. सरकार अगर इस फैसले को लागू करती है तो 47 लाख केन्‍द्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा. 

सरकार अब तक एलपीजी पर दे चुकी है राहत 
सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में उज्‍ज्‍वला सिलेंडर पर 100 रुपये की अतिरिक्‍त सब्सिडी दी थी. इस सब्सिडी के बाद अब तक कुल सब्सिडी 200 रुपये से बढ़कर 300 रुपये तक हो गई है. इस सब्सिडी के बाद गैस सिलेंडर के दाम 603 रुपये हो गए हैं. इससे पहले केन्‍द्र सरकार आम आदमी के सिलेंडर पर भी 200 रुपये की छूट का ऐलान कर चुकी है. इस छूट के बाद सिलेंडर के दाम 903 रुपये हो गए हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago