✕

होम / यूटिलिटी / लोन को लेकर कई बैंकों से आई ऐसी खबर, आपका जानना है ज़रूरी 

लोन को लेकर कई बैंकों से आई ऐसी खबर, आपका जानना है ज़रूरी 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के ऐलान के साथ ही बैंकों ने लोन महंगा करना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महंगाई के दौर में कर्ज भी महंगा हो गया है. कल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था, आज कर्ज महंगा होने की खबर भी आ गई. स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया (SBI) सहित कई बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं, जिसका मतलब है कि आपकी EMI बढ़ने वाली है और नए लोन भी महंगे हो गए हैं. महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट (Repo Rate) में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.  

बढ़ी दरें आज से प्रभावी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ाकर 8.55 फीसदी कर दिया है. इसी तरह रेपो रेट से संबंधित उधार दर RLLR को 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत किया है. ब्याज दरों में ये इजाफा शनिवार से प्रभावी हो गया है. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया ने RBLR (Revised Repo Based Lending Rate) को बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है. 

ये निजी बैंक भी शामिल 
इसी तरह, ICICI बैंक ने भी अपने EBLR में इजाफा किया है और ये बढ़कर 9.60 फीसदी हो गया है. बता दें कि EBLR वो ब्याज दर है, जिससे कम दर पर बैंक कर्ज देने की अनुमति नहीं देते हैं. इस वृद्धि के साथ उन लोगों की EMI बढ़ जाएगी, जिन्होंने EBLR या RLLR पर लोन लिया है. HDFC  लिमिटेड ने कल ही लेंडिंग रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया था, जो आज से प्रभावी हो गई है. HDFC ने पिछले पांच माह में सातवीं बार रेट में इजाफा किया है.

क्या होता है एक्सटर्नल बेंचमार्क?
RBI ने 2019 से फ्लोटिंग रेट (Floating Interest) वाले सभी नए पर्सनल और रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था. एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) किसी लोन पर ब्याज की न्यूनतम दर होती है. इसमें आरबीआई का रेपो रेट भी शामिल है. बैंकों में फिलहाल तीन तरह के एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट चल रहे हैं, जिनके हिसाब से ब्याज दरों को तय किया जाता है.

फिर हो सकती है बढ़ोत्तरी
महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक इस साल मई से लेकर अब तक चार बार रेपो रेट बढ़ा चुका है. शुक्रवार को उसने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. आरबीआई की इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.90 फीसदी पर पहुंच गया है. रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है. इस रेट के बढ़ते ही बैंक कर्ज महंगा कर देते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI की तरफ से ऐसी बढ़ोत्तरी आगे भी हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago