✕

होम / यूटिलिटी / सब्जियों के दाम में मंडी और बाजार में क्‍यों आ जाता है इतना अंतर, बिजनेस वर्ल्‍ड की पड़ताल

सब्जियों के दाम में मंडी और बाजार में क्‍यों आ जाता है इतना अंतर, बिजनेस वर्ल्‍ड की पड़ताल

वहीं दूसरी ओर सब्जियों के दामों में लगी आग ने आम आदमी को और परेशान कर रखा है. शिमला मिर्च, भिंडी, और बीन्‍स जैसी सब्जियां बाजार में 80 रुपये किलो तक मिल रही हैं, जिसने आम आदमी को परेशान कर रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में एक ओर जहां खाने-पीने की चीजों में महंगाई का सामना आम आदमी को करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सब्जियों के दामों में लगी आग ने आम आदमी को और परेशान कर रखा है. आलम ये है कि शिमला मिर्च, भिंडी, और बीन्‍स जैसी सब्जियां बाजार में 80 रुपये किलो तक मिल रही हैं. जिसने आम आदमी को परेशान कर रखा है. आज हमने मंडी से लेकर कालोनी में और उसके बाद अपार्टमेंट में जाकर सब्जियों के दामों की जांच की, क्‍या निकला हमारे निष्‍कर्ष में ये आप खुद देखिए-

आखिर मंडी में क्‍या है सब्जियों का भाव

मंडी में सब्जियों के दाम की पड़ताल के लिए हमने चुना गाजीपुर मंडी को, वहां जाकर हमने कई दुकानदारों से बात की और सब्जियों के दामों की पड़ताल की. गाजीपुर मंडी में जहां शिमलामिर्च 30 से लेकर 50 रुपये किलो मिल रही है वहीं दूसरी ओर भिंडी 30 रुपये, और बीन्‍स 40 रुपये किलो मिल रही है. इसी तरह बड़ा बैगन 30 रुपये किलो और गोभी 20 से 30 रुपये किलो तक मिल रही है. मंडी के दुकानदारों का कहना था कि इन दिनों सब्जियों की आवक में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे दामों में कुछ कमी आ गई है.

क्‍या है कॉलोनी में सब्जियों के दाम

गाजीपुर मंडी से रेट लेने के बाद हम पहुंचे गाजीपुर से ही दो किलोमीटर दूर अभय खंड. ये वो इलाका है जहां सोसाइटियां भी हैं और सामान्‍य कालोनी भी है. वहां हमने देखा कि जो शिमलामिर्च मंडी में 30 रुपये किलो तक मिल रही थी वो यहां 60 रुपये किलो तक बिक रही है. इसी तरह भिंडी भी 50 रुपये किलो तक मिल रही है. यही नहीं बीन्‍स 60 रुपये किलो और बैगन, गोभी, और बंद गोभी 30 रुपये किलो में मिल रही है कुछ समझ में ये आता है कि जो सीजन की सब्जियां हैं उनमें तो ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी नहीं है लेकिन जो सीजन से परे हैं उनमें बड़ा अंतर आ गया है. इस बढ़ोत्‍तरी पर दुकानदार का कहना था कि यहां लाने में जो ट्रांसपोटेशन लगता है उसके अतिरिक्‍त कई बार सब्जियां खराब भी निकल जाती है इसलिए दाम बढ़ जाते हैं.

अपार्टमेंट में तो हद ही हो गई

दो जगह दाम लेने के बाद जब हमने गाजियाबाद की एक सोसाइटी क्रॉसिंग रिपब्लिक में सब्जियों के दामों का पता किया तो वहां सब्जियों के दामों में बड़ा अंतर आया. गाजीपुर मंडी में 30 रुपये किलो मिल रही शिमला मिर्च यहां 80 रुपये किलो मिल रही है. इसी तरह से भिंडी भी 60 से 70 और बीन्‍स भी 60 रुपये किलो मिल रही है। लेकिन यहां हमने पाया कि सीजनल सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है। गोभी 45 रुपये और और बैंगन भी 40 रुपये किलो तक बिक रहा है यहां के दुकानदार का कहना था कि जब हमें ही शिमला मिर्च 45 रुपये किलो तक मिल रही है तो हम इसे कैसे कम दाम में बेच दें. उसके ऊपर आने-जाने का खर्चा भी अलग से होता है.


इस पूरी पड़ताल में ये निकलकर आया कि मंडी के दाम से बाजार और अपार्टमेंट के दामों में बड़ा अंतर हो जाता है.अगर कोई ऐसा मैकेनिज्‍म बनाया जाए जिससे इस अंतर को खत्‍म किया जा सके तो आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago