होम / पर्सनल फाइनेंस / ये हैं वो 4 बैंक, जो FD पर सामान्य ग्राहकों को दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर

ये हैं वो 4 बैंक, जो FD पर सामान्य ग्राहकों को दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अलग-अलग स्कीम्स निकाले हैं, जिसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए आप पैसे को FD करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी बैंक लोन का इंटरेस्ट रेट तो बढ़ा ही रहे हैं, पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है. बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अलग-अलग स्कीम्स निकाले हैं, जिसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए आप पैसे को FD करते हैं. इन स्कीम्स के लिए ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं, लेकिन 4 ऐसे बैंक हैं, जो अपने सामान्य ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर 7 प्रतिशत या उससे ज्यादा की दर से ब्याज दे रहे हैं.

IDFC First Bank का FD रेट
IDFC First Bank ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम देता है. इस बैंक में सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.5 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जाता है. यदि आप IDFC First बैंक में 750 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको इतने ही समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

RBL Bank का FD रेट
यदि आप सीनियर सिटीजन नहीं हैं और RBL Bank में 15 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, तो बैंक आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा. वहीं, यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो इतने ही समय के लिए आपको 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

Union Bank of India का FD रेट
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम के FD पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. यदि आप इस बैंक में 599 दिनों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. इस बैंक में आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं, पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सिर्फ 599 दिन तक फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर ही मिलेगा.

Canara Bank का FD रेट
केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट का स्पेशल प्लान पेश किया है, जिसके अंतर्गत यदि आप इस बैंक में 666 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो इस बैंक में इतने ही समय के लिए आपको 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. इस बैंक में भी आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं. हालांकि 7 प्रतिशत का ब्याज सिर्फ 666 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर ही मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

6 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

42 minutes ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

54 minutes ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

16 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

17 hours ago