✕

होम / यूटिलिटी / 203 करोड़ रुपये बांटेगी मोदी सरकार, इन आम लोगों को होगा सीधा फायदा

203 करोड़ रुपये बांटेगी मोदी सरकार, इन आम लोगों को होगा सीधा फायदा

इस स्कीम के तहत प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 40 हजार रुपये का वर्किंग कैपिटल और छोटे उपकरण खरीदने के लिए पैसा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises (PMFME) स्कीम के तहत देश भर के फूड सेक्टर में कार्यरत 1 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह को 203 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का आवंटन किया है. फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह राशि उन स्वंय सहायता समूह को दी गई है, जिन्होंने कोरोना काल में भी इकोनॉमी को सपोर्ट किया, जिसके चलते इस सेक्टर में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं.

प्रत्येक सहायता समूह को मिला ये सब
इस स्कीम के तहत प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 40 हजार रुपये का वर्किंग कैपिटल और छोटे उपकरण खरीदने के लिए पैसा दिया गया है. यह स्कीम देश के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही है.

50 हजार आवदेकों ने किया रजिस्ट्रेशन
फिलहाल अब तक 50 हजार से अधिक आवेदक इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जिनमें से 25 हजार आवदेन पूरी तरह से स्वीकार कर लिए गए हैं. स्कीम के तहत नैफेड और ट्राईबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, जो कि इन सहायता समूह में तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग एक्टिविटी को तैयार करने में मदद करेगें. इस स्कीम के तहत राज्य स्तर के ब्रांड्स की भी मार्केटिंग की जा रही है.

इन दो राज्यों के ब्रांड्स की मार्केटिंग
फिलहाल महाराष्ट्र और पंजाब राज्य के दो ब्रांड्स की मार्केटिंग की जा रही है. पंजाब के ब्रांड AASNAA और महाराष्ट्र के ब्रांड BHIMTHADI को इसमें शामिल किया गया है. वहीं कुछ और राज्यों के ब्रांड्स भी जल्द ही इस स्कीम के तहत लाए जाएंगे.

सेल्फ ग्रुप होता क्या है
सेल्फ हेल्प ग्रुप छोटे लेवल पर काम कर रही महिलाओं का एक समूह है. ये अपने संसाधनों और सेविंग्स फंड का इस्तेमाल करके अपना कारोबार बढ़ाता हैं. किसी सूक्ष्म कारोबार से जुड़े इस ग्रुप में 10-25 महिलाएं शामिल हो सकती हैं. एसएचजी यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए समूह को रजिस्टर करना होता है. साथ ही बैंक खाता खुलवाना होता है. वहीं तय सीमा में बेहतर प्रदर्शन पर बैंक की तरफ से उसे आसान कर्ज मिलने लगता है. साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago