✕

होम / टूरिज्म / परिवार के साथ घूमने का बढ़ रहा है क्रेज, 75% जेन-जी और मिलेनियल्स अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं ट्रैवल: रिपोर्ट

परिवार के साथ घूमने का बढ़ रहा है क्रेज, 75% जेन-जी और मिलेनियल्स अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं ट्रैवल: रिपोर्ट

Airbnb के सर्वे में सामने आया कि 75% जेन जेड और मिलेनियल्स परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने के इच्छुक हैं. 63% लोगों के लिए घूमने से ज्यादा अहम ठहरने की जगह पर साथ समय बिताना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 54 minutes ago

भारत में पारिवारिक छुट्टियों का तरीका बदल रहा है. अब लोग केवल नई जगहों को देखने के बजाय परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ समय बिताने और साझा यादें बनाने को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं. Airbnb के एक नए सर्वे के मुताबिक, जेन जेड और मिलेनियल्स के 75% लोगों ने कहा कि वे परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्यों के साथ यात्रा करने की अधिक संभावना रखते हैं. इससे पता चलता है कि युवाओं के बीच ऐसी छुट्टियों का रुझान बढ़ रहा है, जिनमें परिवार के साथ जुड़ाव और एक-दूसरे के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी जाती है.

Airbnb के आंतरिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में पांच या इससे अधिक मेहमानों वाले ऐसे समूहों की घरेलू बुकिंग खोज में सालाना आधार पर 55% से अधिक की वृद्धि हुई है, जिनके साथ कम से कम एक बच्चा या शिशु भी यात्रा कर रहा हो. यह रुझान बताता है कि परिवार अब ऐसी जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां सभी सदस्य एक साथ ठहर सकें.

परिवार के साथ यादें बनाना यात्रा की बड़ी वजह

Airbnb की 'इंटरजेनरेशनल ट्रैवल इनसाइट्स 2026' रिपोर्ट के मुताबिक, 55% लोगों के लिए अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने की सबसे बड़ी वजह साझा यादें बनाना है. वहीं, 52% लोगों ने इसे साथ में अच्छा समय बिताने और 51% ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का जरिया बताया.

इस बदलाव में जेन जेड की अहम भूमिका है. इस पीढ़ी के 70% लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले की तुलना में अब वे परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने के लिए ज्यादा इच्छुक हैं. बीते एक साल में 60% से अधिक जेन जेड यात्रियों ने दोस्तों और माता-पिता दोनों के साथ यात्रा की. इसके मुकाबले मिलेनियल्स में यह आंकड़ा दोस्तों के साथ यात्रा के लिए 49% और माता-पिता के साथ यात्रा के लिए 46% रहा.

Airbnb की 'नेवर द सेम' रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जेड के हर चार में से तीन यात्रियों का मानना है कि यात्रा में उनके साथ कौन जा रहा है, यह इस बात से ज्यादा मायने रखता है कि वे कहां जा रहे हैं.

बुकिंग के आंकड़ों में भी यह रुझान दिखाई दे रहा है. भारतीय जेन जेड यात्रियों की समूह में की जाने वाली घरेलू बुकिंग में सालाना आधार पर करीब 55% की वृद्धि हुई है. इनमें से लगभग 50% लोग पूरे घर, विला या अपार्टमेंट में ठहरना पसंद करते हैं, ताकि परिवार के सभी सदस्य एक ही जगह पर साथ रह सकें.

घूमने से ज्यादा साथ समय बिताने को प्राथमिकता

सर्वे के मुताबिक, यात्रा के दौरान नई जगहों को देखना अहम है, लेकिन परिवार के साथ ठहरने की जगह पर समय बिताना भी लोगों के लिए खास मायने रखता है. करीब 63% लोगों ने कहा कि उन्हें छुट्टियों के दौरान अपने ठहरने की जगह पर परिवार के साथ आराम करना और समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद है. इसके मुकाबले 56% लोगों ने घूमने-फिरने और दर्शनीय स्थलों को देखने को प्राथमिकता दी.

इसके अलावा, 57% लोग परिवार के साथ खाना खाना, 45% खेल खेलना और 39% फिल्में या शो देखना पसंद करते हैं. इससे पता चलता है कि छुट्टियों के दौरान रोजमर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियां भी परिवार के लिए यादगार अनुभव बन रही हैं.

पूरे घर, विला या अपार्टमेंट में ठहरना पसंद करने वाले लोगों में से 89% ने कहा कि ऐसी जगह पर साझा स्थान होना जरूरी है, जहां सभी सदस्य एक साथ समय बिता सकें. वहीं, 58% लोगों ने लिविंग रूम या कॉमन स्पेस, 56% ने पर्याप्त बेडरूम और 55% ने एक से अधिक बाथरूम को अहम सुविधा बताया.

Airbnb के भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा कि भारतीय परिवारों के लिए छुट्टियां हमेशा से यात्रा का अहम हिस्सा रही हैं. हालांकि, अब युवा पीढ़ी परिवार के अलग-अलग सदस्यों को एक साथ लाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है. यात्रा उनके लिए दोबारा जुड़ने, नई यादें बनाने और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर बन रही है. उन्होंने कहा कि बड़े समूहों के लिए ठहरने की जगहों की बढ़ती मांग में भी यह बदलाव दिखाई देता है.

पहाड़ और समुद्र किनारे की जगहें पसंद

परिवार की सभी पीढ़ियों के लिए एक उपयुक्त पर्यटन स्थल चुनना भी यात्रा की योजना का अहम हिस्सा है. सर्वे में 59% लोगों ने कहा कि वे ऐसी जगह चुनने को प्राथमिकता देते हैं, जहां परिवार के सभी सदस्य आनंद ले सकें. वहीं, 55% लोगों के लिए पूरे समूह की जरूरतों के मुताबिक ठहरने की जगह चुनना महत्वपूर्ण है.

पर्यटन स्थलों की पसंद की बात करें तो 56% लोगों ने पहाड़ों, ग्रामीण इलाकों या प्राकृतिक स्थलों को प्राथमिकता दी. इसके बाद 47% लोगों ने समुद्र तट और तटीय इलाकों, जबकि 44% ने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों को पसंद किया.

Airbnb पर भारत से यात्रा करने वाले पांच या इससे अधिक सदस्यों वाले समूहों की 80% से ज्यादा खोज घरेलू पर्यटन स्थलों के लिए हुई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्थलों के लिए यह हिस्सेदारी 15% से अधिक रही. कंपनी के सर्च ट्रेंड के मुताबिक, बड़े समूहों के लिए सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले घरेलू स्थलों में बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद, नीलगिरि और पुडुचेरी शामिल हैं.

Airbnb ने परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाने के लिए दिए पांच सुझाव

1. गेस्ट फेवरेट और सुपरहोस्ट की पहचान करें: ठहरने की जगह चुनते समय 'गेस्ट फेवरेट' और मेजबान के लिए 'सुपरहोस्ट' बैज देखें. ये मेहमानों के अनुभव और मेजबान की मेहमाननवाजी के बारे में जानकारी देते हैं.
2. बच्चों और शिशुओं सहित सही संख्या दर्ज करें: बुकिंग करते समय परिवार के सभी सदस्यों की सही संख्या बताएं. इससे मेजबान को बच्चों के लिए पालना और अतिरिक्त बिस्तर जैसी व्यवस्थाएं करने में मदद मिलती है.
3. परिवार की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं चुनें: स्विमिंग पूल, पर्याप्त बेडरूम और रसोई जैसी सुविधाओं के लिए सर्च फिल्टर का इस्तेमाल करें. छोटे बच्चों के लिए हाई चेयर और बुजुर्गों के लिए बिना सीढ़ियों वाली जगह जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखें.
4. बुकिंग से पहले मेजबान से सवाल पूछें: रसोई में परिवार के लिए पर्याप्त बर्तन हैं या नहीं, आसपास अच्छे रेस्तरां कहां हैं या किसी खास सुविधा की उपलब्धता है या नहीं, इसकी जानकारी मेजबान से पहले ही ले लें. अन्य यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ना भी उपयोगी हो सकता है.
5. सुरक्षा और सहायता की जानकारी रखें: पूल वाली जगह बुक करने पर पानी से जुड़ी सुरक्षा संबंधी सावधानियों को समझें. Airbnb के मुताबिक, ठहरने के दौरान किसी आपात स्थिति में मेहमान मेजबान या कंपनी की 24 घंटे उपलब्ध अर्जेंट सेफ्टी लाइन से ईमेल, चैट या फोन के जरिए संपर्क कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

37 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

1 minute ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

30 minutes ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

3 hours ago