✕

होम / टेक वर्ल्ड / RBI ने ग्रामीण बैंकों की जमा लिमिट में किया इजाफा, अब इतने करोड़ तक जुटा सकेंगे आरआरबी 

RBI ने ग्रामीण बैंकों की जमा लिमिट में किया इजाफा, अब इतने करोड़ तक जुटा सकेंगे आरआरबी 

आरबीआई के इस फैसले से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की सेहत में बड़ा बदलाव आने की संभावना है. लिमिट बढ़ने से उनके पास लिक्विडिटी की कमी भी नहीं होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए थोक जमा लि‍मिट में बड़ा इजाफा कर दिया है. एक अधिसूचना के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, इसे अब 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है. आरबीआई के इस बदलाव के साथ ही आरआरबी के लिए थोक जमा की सीमा अब 1 करोड़ रुपये तक हो गई है. 

अनुसूचित कमर्शियल बैंकों के लिए अब ये होगी सीमा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई के संशोधन के बाद अब अनुसूचित कमर्शियल बैंक की सीमा (इसमें ग्रामीण बैंक शामिल नहीं है) अब 2 करोड़ रुपये तक है. साथ ही आरबीआई ने स्‍मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए भी ये सीमा में कोई बदलाव न करते हुए 2 करोड़ रुपये में बदलाव नहीं किया है. 

कौन बैंक देता है कितनी ब्‍याज दर? 
थोक जमा पर हर बैंक अलग ब्‍याज दर देता है. ICICI और HDFC बैंक 2 करोड़ रुपये से कम जमा करने पर 3% से 7.20% के बीच ब्‍याज प्रदान करता है. जबकि थोक जमा पर एचडीएफसी  4.75% से 7.25% तक चार्ज कर रहा है. 
वहीं थोक जमा पर आईसीआईसीआई 2 करोड़ रुपये से नीचे 3 से 7.10 प्रतिशत और 2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा पर 4.75%- 7.25% तक ब्‍याज देता है. इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा 2 करोड़ रुपये से नीचे पर 3% से 7.25% तक ब्‍याज ऑफर करता है. जबकि 2 करोड़ से ऊपर तक 4% से 7.25% तक ब्‍याज ऑफर करता है. 

इससे आरआरबी को नहीं होगी फंड की कमी 
आरबीआई के इस फैसले से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्‍मॉल फाइनेंस बैंक जैसी संस्‍थाओं को फंड की कमी नहीं होगी. लिमिट बढ़ाए जाने से वो ज्‍यादा पैसा जुटा सकेंगे. इससे उनकी कर्ज देने की क्षमता में भी इजाफा होगा. कर्ज ज्‍यादा देने से उनकी आय में भी इजाफा होगा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago