✕

होम / टेक वर्ल्ड / जानिए 2023 में कौन सी टेक्‍नोलॉजी बदलने जा रही है आपकी लाइफ 

जानिए 2023 में कौन सी टेक्‍नोलॉजी बदलने जा रही है आपकी लाइफ 

यही नहीं हेल्थकेयर, मेडिसिन और वैलनेस जैसे क्षेत्रों में भी आने वाले समय में बहुत ही स्मार्ट डिवाइसेज आने जा रही हैं, जिसमें रोबोटिक AR/VR जैसी तकनीकी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगभग 10 से 12 साल तक बिना रुके ग्रोथ के बावजूद टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को इकोनॉ मिक स्लोडाउन ने बुरी तरह प्रभावित किया है. 2022 में सामने आई महंगाई, लगातार कम होते रेवेन्यू और नए कोविड नियमों के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के चलते पिछले 2 साल में कई इंडस्ट्री के फाइनेंशियल आउटपुट पर बुरी तरह दबाव पड़ा है, जिसमें टेक्नोलॉजी सेक्टर भी शामिल है. जो कि देश के नए इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन 4 की बैकबोन है. लेकिन ये एक बहुत अच्‍छा संकेत है कि इसने कई देशों को कुछ क्षेत्रों में भारी निवेश करने से कभी नहीं रोका. इसमें भारत के साथ- साथ खाड़ी देशों के कुछ विकसित देशों ने इस सेक्‍टर में बहुत पैसा लगाया है क्‍योंकि वो इसके चलते अपने देश की अर्थव्‍यवस्थाओं को और मजबूत करना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही तकनीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले वर्ष में भी बेहतर तरीके से ट्रेंड करने वाली हैं. वो तकनीकें हैं- 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस 
उपभोक्‍ता के व्‍यवहार से लेकर, उपभोक्‍ता अनुभव का अध्‍ययन,  प्‍लानिंग, खरीद, स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञान, खेती से लेकर अंतरिक्ष शोध तक आज हर चीज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की तकनीक का व्‍यापक प्रयोग तेजी से हमारी दुनिया को सकारात्‍मक तरीकों से बदल रहा है, जिसे हम लोग अभी नोटिस नहीं कर पा रहे हैं. एआई शायद सबसे महत्‍वपूर्ण टेक्‍नोलॉजी ट्रेंड है जो लगभग सभी तरह के बिजनेस को बदल रही है. इस एआई तकनीक के इस्‍तेमाल के बाद कहीं न कहीं सभी बिजनेस को मैनपावर के इस्‍तेमाल को लेकर भी फिर से सोचना होगा वो भी तब जबकि पूरी दुनिया में लगातार आबादी बढ़ रही है और सभी को रोजगार की जरूरत है. ये साफ है कि एआई का फायदा बड़ा है और ये साफ दिखाई देता है. इसे बहुत गंभीरता से सोचना होगा ताकि ग्‍लोबल समस्‍याओं को ठीक से देखा जा सके. 

द मेटावर्स 
द मेटावर्स भौतिक, डिजिटल और जैविक दुनिया का एक मिश्रण है. ये वास्‍तविकता का नया कॉन्‍सेप्‍ट है, और हमें इस वास्‍तविकता को अपने पांचों सेंस को खोलकर स्‍वीकार करना होगा. आने वाले सालों में मेटावर्स हमारी शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, रियल स्‍टेट टूरिज्‍म, सरकारी सेवाओं, निर्माण और हमारी इंडस्‍ट्री में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है. 2023 में निश्चित रूप से इस क्षेत्र में और प्रगति होगी, लेकिन इसे जमीनी स्‍तर पर देखने में भले ही अधिक समय लगेगा.

स्मार्ट डिवाइसेज
आने वाले समय में हम स्मार्ट क्लासेस और लैंसेज बड़ा बदलाव देखने जा रहे हैं जिसकी वजह बनने जा रही है मेटावर्स. इसके चलते हमें गेमिंग प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए अब अपने लैपटॉप या फोन की जरूरत नहीं होगी इसे हम स्‍मार्ट लेंस और स्‍मार्ट ग्‍लास के जरिए देख पाएंगें. इसका हार्डवेयर धीरे-धीरे पहुंच रहा है और इस हार्डवेयर सेगमेंट में सफलता प्राप्त करने के लिए एप्पल जैसी बड़ी कंपनी को एप्पल स्मार्ट क्लास लॉन्च करने पढ़ेंगे, जिससे वह इस क्षेत्र में महारत हासिल कर सके.

ड्रोन डिलीवरी
मौजूदा समय में हमें अगर कोई चीज मंगानी हो तो उसके लिए हमारे पास अलग-अलग तरह के पेमेंट ऑप्शन है जिनके जरिए हम होम डिलीवरी करवा सकते हैं. लेकिन आने वाले पांच से 10 सालों में हम इस क्षेत्र में भी बहुत सारे बदलाव देखने जा रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago