✕

होम / टेक वर्ल्ड / अब Youtube पर नहीं डाल सकेंगे Deepfake वीडियो, करना होगा ये काम 

अब Youtube पर नहीं डाल सकेंगे Deepfake वीडियो, करना होगा ये काम 

आने वाले समय में यूट्यूब अपने यूजर को एक नई सुविधा देने जा रहा है जिसमें वो उसे इनेबल करते हुए इस तरह के वीडियो से बच सकेंगे. हालांकि इसमें सभी तरह के वीडियो शामिल नहीं होगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रश्मिका मंदाना के Deepfake video को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया बॉलीवुड से आई और उसके बाद सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की उसका असर दिखाई देने लगा है. मेटा के बाद अब Youtube ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. You tube ने सभी वीडियो बनाने वालों को सूचित किया है कि उन्‍हें एडिट वीडियो से लेकर दूसरे तरह के बनाए गए कंटेट की जानकारी देनी होगी. इसमें एआई टूल का इस्‍तेमाल करके बनाया गया कंटेट भी शामिल है. 

किएटरों को आखिर क्‍या करना होगा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Youtube ने इस सूचना को विस्‍तार से समझाते हुए बताया है कि आखिर किस तरह के वीडियो को लेकर ये नियम लागू होगा. You tube ने कहा है कि अगर आप अपने वीडियो के माध्‍यम से किसी ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं, जो कभी हुई ही न हो या उस वीडियो में वो ऐसी बात कह रहा हो जो कभी कही या हुई ना हो तो, उसे इसकी जानकारी देनी होगी. यूट्यूब ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि अगर कोई कंटेट क्रिएटर बार-बार ऐसे वीडियो अपलोड करता है और उसकी जानकारी नहीं देता है तो उसे यूट्यूब के पार्टनर प्रोग्राम से हटाया जा सकता है. 

कैसे देनी होगी इसकी जानकारी? 
यूट्यूब की ओर से ये भी बताया गया है कि आखिर कैसे अगर प्‍लेटफॉर्म पर डाला गए कंटेट में सिंथेटिक या अल्‍टर्ड जानकारी मौजूद है तो आपको डिस्‍क्रिप्‍शन पर लेबल लगाकर इसकी जानकारी देनी होगी. इसी तरह से अगर आपके कंटेट में कोई सेंसिटिव जानकारी है तो उसके लिए आपको वीडियो प्‍लेयर पर लेबल लगाना होगा. कंपनी ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि अगर इन दिशा निर्देशों का उल्‍लंघन होता है तो कंटेट को हटाया भी जा सकता है. 

जल्‍द यूजर को मिलेगी ये सुविधा 
यूट्यूब की ओर से ये भी कहा गया है कि वो जल्‍द ही यूजर को एक और सुविधा मुहैया कराएगा जिसके जरिए वो सिंथेटिक, अल्‍टर्ड और सेंसिटिव कंटेट को अपनी स्‍क्रीन से हटा सकेगा. हालांकि Youtube ने कहा कि इसमें जैसे सटायर या दूसरी कैटेगिरी के वीडियो शामिल नहीं होंगे. Youtube ने कहा है कि आने वाले दिनों में यूजर्स को ये सुविधा मिल सकेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago