होम / टेक / Chat-GPT से लोहा लेने आया गूगल का बार्ड, क्या सर्च इंजनों के बीच शुरू हो गयी है जंग?

Chat-GPT से लोहा लेने आया गूगल का बार्ड, क्या सर्च इंजनों के बीच शुरू हो गयी है जंग?

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने आज अपना AI प्लेटफोर्म, बार्ड लॉन्च किया है. इसे OpenAI के ChatGPT का मुख्य कॉम्पीटीशन माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ChatGPT को पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अभी तक OpenAI ने ChatGPT की अद्भुत क्षमताओं और हमारे रोज के जीवन पर उसके प्रभाव का जबरदस्त प्रदर्शन किया है. गूगल पिछले 6 सालों से लगातार AI पर काम कर रहा है और अब वह ChatGPT का मुकाबला करने के लिए बार्ड (Bard) को लेकर आये हैं. एक ब्लॉग में गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि बार्ड क्या है और यह काम कैसे करता है.

कितना स्मार्ट है बार्ड?

बार्ड एक एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल AI सर्विस है जिसे गूगल के LaMDA(लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलोग एप्लीकेशंस) से ताकत मिलती है. ChatGPT और बार्ड के बीच एक मुख्य अंतर यह भी है कि बार्ड वेब से इन्फोर्मेशन निकाल सकता है. सुंदर पिचाई ने बताया कि बार्ड वेब से इन्फोर्मेशन निकाल कर हाई क्वालिटी रिस्पांस उपलब्ध करवाता है. यह NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप के द्वारा की गयी खोजों जैसे कठिन विषयों को एक 9 साल के बच्चे को समझाने के साथ-साथ बेस्ट फुटबॉल प्लेयर्स और स्किल्स अच्छी करने के लिए ट्रेनिंग ड्रिल बनाने जैसे काम भी कर सकता है.

ऐसे होगी बार्ड की ट्रेनिंग

गूगल फिलहाल बार्ड को LaMDA के एक लाइटवेट मॉडल वर्जन के साथ रिलीज़ करेगा जिसे कम कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होगी. इससे यह ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को कवर करके ज्यादा बेहतर फीडबैक प्राप्त कर पायेगा. गूगल बाहरी फीडबैक को बार्ड की आतंरिक ट्रेनिंग के साथ जोड़कर इसके जवाबों को ज्यादा सटीक और अच्छी क्वालिटी वाला बना पायेगा. साथ ही इस एक कदम से गूगल बार्ड को ज्यादा सेफ और जमीन से जुड़ा हुआ भी बना पायेगा.

जनता से पहले टेस्टर्स को मिलेगा इस्तेमाल का मौका

आने वाले कुछ हफ़्तों में जनता को उपलब्ध करवाने से पहले,विश्वसनीय टेस्टर्स को बार्ड का एक्सेस दिया जाएगा. गूगल ने बार्ड को आज पेश किया है जबकि कल माइक्रोसॉफ्ट अपने हेडक्वार्टर्स में एक इवेंट आयोजित करने वाला है. माना जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट OpenAI के ChatGPT को अपने खुद के सर्च इंजन, बिंग के साथ पेश करेगा. आपको बता दें, कि ChatGPT ने हाल ही में US के लॉ स्कूल का एग्जाम क्लियर किया था और इससे पहले ChatGPT ने MBA एग्जाम क्लियर करके भी हंगामा मचा दिया था.

यह भी पढ़ें:  जान लीजिए किस बैंक ने अडानी पर लगाया कितना पैसा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago