✕

होम / टेक वर्ल्ड / आखिर राजीव चंद्रशेखर ने क्‍यों कहा हमारी प्रतिस्‍पर्धा सैम ऑल्‍टमैन और एलन मस्‍क से नहीं

आखिर राजीव चंद्रशेखर ने क्‍यों कहा हमारी प्रतिस्‍पर्धा सैम ऑल्‍टमैन और एलन मस्‍क से नहीं

उन्‍होंने कहा कि अगले साल भारत एआई पर वैश्विक सम्‍मेलन आयोजित करेगा, इसमें एआई से जुड़ी ग्‍लोबल प्रतिभाएं भाग लेंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्रीय आईटी मिनिस्‍टर राजीव चंद्रशेखर ने भारत की एआई जरूरतों को लेकर साफतौर पर कहा कि हमें न तो ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन की बराबरी करनी है और न ही हमें एलन मस्‍क की. उन्‍होंने कहा कि हमें अपने देश की बुनियादी समस्‍याओं के हल तलाशने और एआई के नुकसान को कम करने की कोशिश करना है. राजीव चंद्रशेखर ये बात विदेश मंत्रालय और कार्नेगी इंडिया द्वारा आयोजित किए गए ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी समिट में कही. 

मकसद किसी से मुकाबला करना नही
केन्‍द्रीय मंत्री ने अपनी बात कहते हुए कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्‍य न तो टेस्‍ला के मालिक एलन मस्‍क से प्रतिस्‍पर्धा करना है और न ही  ऑल्‍टमैन की बराबरी करने का है. उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद इस क्षेत्र में नोबल पुरस्‍कार जैसी प्रशंसा पाने का नहीं है. उन्‍होंने कहा सरकार का मकसद अपने नागरिकों की समस्‍याओं को तकनीक से हल करने का है, जिससे उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सके. उन्‍होंने कहा हम हेल्‍थकेयर, सिक्‍योरिटी, भाषा अनुवाद, जैसे विषयों को बढ़ावा देते हुए एआई का इस्‍तेमाल करना है. 

दुनिया में बढ़ रही है भारत की स्‍वीकार्यता 
राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि आज दुनिया भर में भारत की स्‍वीकार्यता बढ़ रही है. उन्‍होंने कहा कि अगले साल 2024 में भारत एआई पर एक वैश्विक सम्‍मेलन आयोजित करने जा रहा है, इस ग्‍लोबल समिट में प्रतिभा, कंप्‍यूटिंग, चिप्‍स, बड़े भाषा मॉडल और मूलभूत मॉडल पर खास तौर पर ध्‍यान दिया जाएगा. 

एआई को लेकर काम कर रही हैं सभी कंपनियां 

एआई का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हर कंपनी इस क्षेत्र में अपने निवेश को बढा रही है जिससे आने वाले समय में जब सभी उस तकनीक पर शिफ्ट हों तो उस समय वो इस दौड़ में पीछे न हो जाए. अब सभी टेक कंपनियां इसीलिए इसमें अपना निवेश बढ़ा रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago