होम / टेक / Moto G Stylus के साथ मिलेगा S Pen का अनुभव, जानें इसकी कीमत और खासियत

Moto G Stylus के साथ मिलेगा S Pen का अनुभव, जानें इसकी कीमत और खासियत

Moto G Stylus S Pen जैसे प्रीमियम फीचर को बजट रेंज में लाता है. इसके अलावा, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और उच्च गुणवत्ता वाला डिस्प्ले इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक स्टाइलस के साथ आने वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसस, Motorola ने अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन, Moto G Stylus 2025 को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में एक खास फीचर है – S Pen, जो पहले केवल सैमसंग की एस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल्स में देखा जाता था. Moto G Stylus में आपको वह स्टाइलस मिलेगा जो आपको एक डेढ़ लाख रुपये के स्मार्टफोन में मिलता है. तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत क्या है और इसमें आपको क्या फीचर्स मिलेंगे?

Moto G Stylus 2025 की कीमत और खासियतें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Moto G Stylus 2025 को US मार्केट में $399.99 में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 35,000 होगी. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका S Pen, जो आपको फोन में अटैच कर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. इसके जरिए आप नोट्स बना सकते हैं, स्केच कर सकते हैं, और ऐप्स के बीच नेविगेट भी कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इस बार का स्टाइलस 6.4 गुना ज्यादा रिस्पोन्सिव है. इसके अलावा, फोन में 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी हैं.

Moto G Stylus 2025 के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus 2025 में आपको एक 6.7 इंच का FHD+ 10-bit pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है. इसमें 120Hz का रीफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जो शानदार विजुअल्स प्रदान करता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है, जो Adreno 710 GPU के साथ आता है. इसके अलावा, फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जिसे आप 1TB तक microSD कार्ड से बढ़ा सकते हैं. यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित My UX यूजर इंटरफेस के साथ आता है.

कैमरा और बैटरी

Moto G Stylus 2025 के कैमरे में आपको 50MP Sony LYT-700C सेंसर मिलेगा, जो शानदार फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है. इसके अलावा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और मैक्रो शॉट्स के लिए f/2.2 एपर्चर के साथ एक और कैमरा है. फ्रंट कैमरा भी काफी दमदार है, जिसमें 32MP का सेंसर दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, आपको 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलेगा, जो एक बेहतरीन ऑडियो अनुभव देता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago