होम / टेक / प्ले स्टोर पर आया X का AI ऐप, डाउनलोड करने के लिए ऐसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन

प्ले स्टोर पर आया X का AI ऐप, डाउनलोड करने के लिए ऐसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने अपने AI प्लेटफॉर्म Grok को अब एक डेडिकेटेड ऐप के रूप में गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने अपने AI प्लेटफॉर्म Grok को एक ऐप के रूप में लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स इस AI असिस्टेंट का पूरा लाभ डेडिकेटेड ऐप के माध्यम से उठा सकेंगे. यह नया AI पावर्ड असिस्टेंट ऐप यूजर्स को सवालों के जवाब देने, इमेज जेनरेट करने और डिजिटल स्पेस को बेहतर समझने में मदद करेगा. इस ऐप की लॉन्चिंग से AI ऐप्स की प्रतिस्पर्धा में नया मोड़ आने की संभावना है. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है. तो आइए आपको ऐप के फीचर्स और प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हैं.  

 Grok ऐप की खासियत

Grok ऐप, एक AI-पावर्ड असिस्टेंट है, जो किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के साथ-साथ टेक्स्ट इनपुट्स के आधार पर इमेज जेनरेट करने की भी क्षमता रखता है. आप जो भी लिखेंगे उसके आधार पर ये आपको उससे संबंधित फोटो तैयार करके देगा. इसका उद्देश्य यूजर्स को रियल-टाइम जानकारी प्रदान करना और उनके सवालों का सही जवाब देना है. ऐप यूजर्स को उनकी आसपास की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा और डिजिटल स्पेस को सही तरीके से प्रोसेस करने में सहायक होगा. बता दें, अभी ऐप डिवेलपमेंट मोड में है, लेकिन इसके पास AI असिस्टेंट ऐप के भविष्य को बदलने की क्षमता है. Grok ऐप को xAI ने डिवेलप किया है, जो एलन मस्क की AI कंपनी है. इस ऐप के आने से AI आधारित असिस्टेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर आप एक पावरफुल और ऑल-इन-वन AI असिस्टेंट ऐप की तलाश में हैं, तो आप इस ऐप को प्री-रजिस्टर कर सकते हैं.

ऐसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन

Grok ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्टर करने के लिए लिस्ट कर दिया गया है. प्री-रजिस्टर करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर Grok ऐप पेज पर ना होगा. इसके बाद 'Pre-Register Now’ बटन पर टैप करना होगा। प्री-रजिस्टर करने के बाद, आपको Grok ऐप के लॉन्च होने पर एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. आप ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए इस नोटिफिकेशन पर टैप कर सकते हैं. इसके बाद आपको इस ऐप का ऐक्सेस मिल जाएगा. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

24 minutes ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

2 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

7 hours ago