होम / टेक / Xiaomi 15 Series भारत में लॉन्च, मिलेगा DSLR से ज्यादा एडवांस कैमरा, इतनी है कीमत

Xiaomi 15 Series भारत में लॉन्च, मिलेगा DSLR से ज्यादा एडवांस कैमरा, इतनी है कीमत

शाओमी ने आखिरकार भारत में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra मॉडल को लॉन्च कर दिया है, अल्ट्रा मॉडल में 200MP का शानदार कैमरा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Xiaomi 15 सीरीज को आखिरकार कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 64,999 रुपये से शुरू हो जाती है. कंपनी ने सीरीज के तहत दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिसमें एक स्टैंडर्ड और एक अल्ट्रा वर्जन ऐड किया है. दोनों फोन अलग-अलग ऑडियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल उन लोगों के लिए है जो कम कीमत पर फ्लैगशिप डिवाइस चाहते हैं और Xiaomi 15 Ultra उन लोगों के लिए है जो एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ फुल-फ्लेज्ड फ्लैगशिप एक्सपीरियंस का मजा लेना चाहते हैं. चलिए पहले दोनों फोन की कीमत जानें…

Xiaomi 15 सीरीज की कीमत

Xiaomi 15 की कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन पर 5,000 रुपये का ICICI बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे कीमत घटकर 59,999 रुपये हो जाती है. जबकि नए Xiaomi 15 Ultra की कीमत 1,09,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत अगर आपके पास ICICI बैंक कार्ड है तो अल्ट्रा मॉडल पर 10,000 रुपये की छूट ले सकते हैं. इससे कीमत घटकर 99,999 रुपये रह जाएगी. इसके अलावा, Xiaomi Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन के साथ बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के फ्री फोटोग्राफी किट लीजेंड एडिशन भी देगा. डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग 19 मार्च से शुरू होगी.

Xiaomi 15 Ultra के खास फीचर्स

Xiaomi 15 Ultra अपने प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन के साथ सबसे अलग है. यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB तक रैम के साथ पेश किया गया है. Xiaomi का यह अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है और इसका डिस्प्ले Xiaomi के शील्ड ग्लास 2.0 प्रॉटेक्शन के साथ आता है, जिसके बारे में Xiaomi का दावा है कि यह ड्रॉप टेस्ट में 16 गुना ज्यादा Durable है. 

AMOLED स्क्रीन और कैमरा फीचर्स

फोन दो वैरिएंट में आता है एक ब्लैक मॉडल जिसमें टेक्सचर्ड फिनिश है और दूसरा सर्कुलर एचिंग वाला व्हाइट वर्जन है. अल्ट्रा में 6.73 इंच की AMOLED स्क्रीन है. यह डायनामिक रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है जो 1Hz और 120Hz के बीच एडजस्ट होता है, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक होती है.

कैमरे की बात करें तो Xiaomi 15 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 70mm टेलीफोटो लेंस और 100mm जूम कैमरा सपोर्ट के साथ आता है जो Samsung के 200-MP HP9 सेंसर का इस्तेमाल करता है. डिवाइस में 14mm का अल्ट्रावाइड लेंस भी है. फ्रंट पर सेल्फी कैमरा 32MP का है जिसमें 21mm f/2.0 सेंसर है.

Xiaomi 15 के खास फीचर्स

Xiaomi 15 थोड़ा सस्ता डिवाइस है, लेकिन इसमें Ultra के कई खास फीचर्स मिलते हैं. यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर भी चलता है और 16GB तक RAM ऑफर करता है. हालांकि, इसमें 6.36-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और ये भी अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

Xiaomi 15 के कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी, 60mm का टेलीफोटो लेंस और 14mm का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता हैफ्रंट कैमरा भी शार्प सेल्फी के लिए 32MP सेंसर को बरकरार रखता है. Xiaomi 15 के भारतीय वेरिएंट की बैटरी कैपेसिटी 5,240mAh है, जो चीनी मॉडल में मौजूद 5,400mAh यूनिट से थोड़ी कम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago