✕

होम / टेक / क्या अब Google Search के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, कंपनी इस फीचर के लिए लेगी पैसा?

क्या अब Google Search के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, कंपनी इस फीचर के लिए लेगी पैसा?

Google अपने यूजर्स के लिए सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एआई (AI) पावर्ड फीचर्स रोलआउट करने की प्लानिंग कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) सर्च का इस्तेमाल किसी भी छोटी से छोटी चीज से संबंधित जानकारी लेने के लिए किया जाता है. वर्तमान में गूगल द्वारा ये सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है, गूगल इसके लिए पैसे लेने की तैयारी कर रहा है. दरअसल गूगल अपने यूजर्स के लिए सर्च एक्सपीरिसंय को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसके लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ये नया फीचर और इसकी खासियत?

नए फीचर के लिए देने होंगे पैसे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल अपने यूजर्स के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ प्रीमियम फीचर्स देने की प्लानिंग कर रहा है. इनकी वजह से यूजर्स का एक्सपीरियंस अच्छा होगा. इन फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे. कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने गूगल सर्च के साथ जनरेटिव एआई का स्नैपशॉट फीचर एक्सपेरिमेंटल तौर पर लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से यूजर्स को सर्च किए टॉपिक के बारे में एआई सर्च रिजल्ट्स से ऊपर दिखाता है. AI सर्च किए गए टॉपिक की एक समरी यूजर्स को दिखाता है. हालांकि अब कंपनी इसमें बदलाव चाहती है, इसलिए नए फीचर्स पर काम हो रहा है. 

ट्रेजिशनल सर्च इंजन रहेगा फ्री
गूगल अपने यूजर्स के लिए सर्च एक्सपीरियंस में इजाफा करने के लिए कई फीचर्स को एक्सप्लोर कर रहा है. हालांकि, सर्च जेनेरेटिव एक्सपीरियंस (Search Generative Experience) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है. इसके लॉन्च को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है. बता दें गूगल के पास पहले से ही Gemini AI है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल का ट्रेडिशनल सर्च इंजन फ्री में यूज के लिए रहेगा, लेकिन सर्च के दौरान उन्हें विज्ञापन दिखाई देते रहेंगे.

ये होंगे नए फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल की प्रीमियम सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे. गूगल की प्रीमियम सर्विस में एआई पावर्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जो यूजर्स के सर्च एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर करने का काम करेंगे. गूगल का ये फैसला वाकई देखने लायक होगा. बता दें, चैट जीपीटी जैसे चैटबॉट की बढ़ती भूमिका को देखते हुए गूगल ने एआई पावर्ड फीचर्स को अपने डिवाइस में भी देना शुरू कर दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

3 hours ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

14 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

17 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

13 hours ago