होम / टेक / लोग फिर से क्यों ढूंढ रहे Keypad वाले फोन? मार्केट में बढ़ी इसकी डिमांड

लोग फिर से क्यों ढूंढ रहे Keypad वाले फोन? मार्केट में बढ़ी इसकी डिमांड

स्मार्टफोन के आने से लोगों को जितना फायदा हुआ है, उससे ज्यादा उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके चलते लोग फिर से पुराने कीपैड फोन या फीचर फोन की तरफ रुख कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन्स आने से पहले कीपैड वाले फोन का ही सहारा था. इनमें कॉलिंग और SMS जैसे बेसिक फीचर्स मिलते थे, जो उस समय लोगों के लिए बड़ी सुविधा थी. उसके बाद स्मार्टफोन आए और कीपैड वाले फोन लोगों के हाथों में दिखने बंद हो गए. खासकर युवाओं ने कीपैड वाले फीचर फोन खरीदने ही बंद कर दिए. अब कुछ ही सालों बाद वक्त बदलता दिख रहा है और फीचर फोन की फिर से डिमांड बढ़ने लगी है. इसके पीछे कई कारण हैं. आइये उन कारणों को जानते हैं.

स्मार्टफोन से परेशान हो गए हैं लोग

स्मार्टफोन से लोग परेशान हो चुके हैं. सोशल मीडिया और दूसरी नोटिफिकेशन के चलते लोग पूरा दिन फोन से चिपके रहते हैं. आजकल स्मार्टफोन का कॉलिंग के लिए कम और सोशल मीडिया के लिए ज्यादा यूज हो रहा है. ऐसे में लोग दिनभर नोटिफिकेशन के चलते तनाव में रहते हैं. इस तनाव से बचने के लिए लोग फिर से फीचर फोन की तरफ चल पड़े हैं.

फीचर फोन में प्राइवेसी की चिंता नहीं

स्मार्टफोन में प्राइवेसी की चिंता और रोजाना बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. स्मार्टफोन के जरिये जासूसी का डर भी रहता है. ऐसी स्थिति में फीचर फोन बड़े काम की चीज है. इनमें ज्यादा डेटा स्टोर नहीं होता, इसलिए उसके लीक होने का भी खतरा कम रहता है. स्मार्टफोन के मुकाबले फीचर फोन में प्राइवेसी की चिंता कम है.

कम कीमत

आजकल अच्छे स्मार्टफोन की कीमत लगभग 10,000 रुपये से शुरू होती है, वहीं फीचर फोन 1,000-2,000 रुपये में मिल जाता है. ऐसे में अगर किसी को सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन की जरूरत होती है तो वह स्मार्टफोन की बजाय फीचर फोन को खरीदना पसंद करता है.

लंबी बैटरी और भरोसा

फीचर फोन की बैटरी खूब लंबी चलती है. आजकल लोग इयरबड्स से लेकर स्मार्टफोन आदि को चार्ज लगा-लगाकर थक चुके हैं. ऐसे में फीचर फोन की बैटरी राहत देती है. एक बार चार्ज करने पर 3-4 दिन तक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके अलावा फीचर फोन अधिक भरोसेमंद होते हैं. इनमें हैंग होने या वायरस घुसने की भी टेंशन नहीं रहती.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

29 minutes ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

42 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

3 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

2 hours ago