होम / टेक / WhatsApp यूजर्स को मिलने वाला है एक नया फीचर, अब दूसरे ऐप्स पर भी शेयर कर सकेंगे कॉन्टेंट्स

WhatsApp यूजर्स को मिलने वाला है एक नया फीचर, अब दूसरे ऐप्स पर भी शेयर कर सकेंगे कॉन्टेंट्स

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर रोलआउट करने जा रहा है. इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को दूसरे ऐप्स पर भी व्हाट्सऐप कॉन्टेंट शेयर करने की सुविधा मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करने जा रहा है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप से दूसरे ऐप्स पर मेसेज भेज सकेंगे. इस नए फीचर को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद व्हाट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.25.20 में देखा है. WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में व्हाट्सऐप बॉटम बार में दूसरे ऐप्स के साथ कॉन्टेंट को शेयर करने का ऑप्शन ऑफर कर रहा है. यह फीचर अभी डेवलपिंग फेज में हैं और अभी इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही है. तो आइए आपको इस फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरी में तुरंत पोस्ट कर पाएंगे कॉन्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप का नया इंटरफेस दूसरे मेटा ऐप्लिकेशन जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कॉन्टेंट शेयर करने के लिए डेडिकेटेड ऑप्शन देगा. इस इंटीग्रेशन के साथ यूजर इन ऐप्स के लिए स्टोरी आराम से क्रिएट कर सकेंगे. इसके लिए चैट या ग्रुप में रिसीव हुए फोटो और वीडियो को मैन्युअली डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. किसी मैसेज, फोटो, वीडियो या GIF को सेलेक्ट करने पर यूजर को इन्हें इंस्टा या फेसबुक स्टोरी में तुरंत पोस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा.

मिलेगा 'More' का ऑप्शन

इसके अलवा मेटा ऐप्स को सपोर्ट के अलावा कंपनी शेयरिंग ऑप्शन को दूसरे प्लैटफॉर्म्स के लिए भी ऑफर करने की तैयारी कर रही है. उदारहण के तौर पर फॉरर्वड किया जाने वाला कॉन्टेंट व्हाट्सऐप चैनल का कोई अपडेट है, तो ऐप इसके लिए एक यूनीक लिंक जेनरेट कर देगा. इस लिंक को यूजर दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शेयर कर सकेंगे. इससे यूजर के व्हाट्सऐप चैनल की विजिबिलिटी भी बढ़ेगी.ध्यान देने वाली बात यह भी है कि वॉट्सऐप X और स्नैपचैट के लिए भी कॉन्टेंट फॉरवर्डिंग सपोर्ट लाने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसा होने पर व्हाट्सऐप क्रॉस ऐप कॉन्टेंट शेयरिंग का सबसे पसंदीदा प्लैटफॉर्म बन सकता है. WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सऐप नए इंटरफेस में 'More' का भी ऑप्शन देगा. इस ऑप्शन की मदद से यूजर डायरेक्ट इंटीग्रेशन वाले ऐप के अलावा दूसरे ऐप्स पर भी व्हाट्सऐप कॉन्टेंट को शेयर कर सकेंगे. व्हाट्सऐप का यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है, बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

5 hours ago