होम / टेक / WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा

WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा

आपको बता दें कि WhatsApp में Disappearing फीचर के अंतर्गत एक फिक्स टाइम के बाद सभी मैसेजेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है. अब एक नई जानकारी सामने आई है. WhatsApp एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से आप किसी मैसेज को हमेशा के लिए सेव कर सकते हैं. उस फीचर का नाम है- Kept Messages.

Disappearing फीचर में डिलीट हो जाते हैं मैसेजेज
WhatsApp के Disappearing फीचर के अंदर ही Kept Messages का ऑप्शन दिया जाएगा. आपको बता दें कि WhatsApp में Disappearing फीचर के अंतर्गत एक फिक्स टाइम के बाद सभी मैसेजेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं. यानी भविष्य में यदि आपको किसी मैसेज की जरूरत पड़े तो आप उसे रिकवर नहीं कर सकते. इससे कई बार यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मैसेज को Kept कर सकते हैं
यूजर्स ये तो चाहते हैं कि फालतू के मैसेजेज ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएं, पर कुछ काम के मैसेज सेव रहने चाहिए. WhatsApp यूजर्स की इसी रिक्वायरमेंट को ध्यान में रखते हुए Kept Messages फीचर ला रहा है. Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बहुत जल्द यूजर्स को Disappearing फीचर के अंतर्गत Kept Messages का भी ऑप्शन मिलेगा. यानी आप जिस मैसेज को हमेशा के लिए सेव रखना चाहते हैं, उसे Kept कर सकते हैं. आप जिस मैसेज को Kept करेंगे, उसे छोड़कर बाकी मैसेजेज डिलीट हो जाएंगे.

Unkeep करने पर सेव नहीं होगा मैसेज
इस फीचर में ध्यान देने की एक बात और है. यदि जिस व्यक्ति ने मैसेज किया है और उसने उस मैसेज को Unkeep कर दिया तो फिर कोई दूसरा व्यक्ति उस मैसेज को सेव नहीं कर सकता. इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है. इस तस्वीर में एक मैसेज पॉप-अप होकर सामने आया है, जिसमें ये लिखा है कि ऑथर ने इस मैसेज को Unkept कर दिया है, इसलिए इस मैसेज को दूसरा यूजर चैट में सेव नहीं कर सकता.

एक अलग सेक्शन बन जाएगा
यदि ऑथर की तरफ से कोई रोक नहीं है और आपने किसी जरूरी मैसेज को Kept कर लिया है, तो इस तरह के सभी मैसेजेज आपको एक अलग सेक्शन में नजर आएगा. उस सेक्शन का नाम भी Kept Messages होगा. आपको बता दें कि फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है. पूरी तरह से डेवलप और टेस्टिंग में सफल होने के बाद इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए खोल दिया जाएगा.

VIDEO : गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago