होम / टेक / WhatsApp ला रहा यूजर्स के लिए एक और नया फीचर, मिलेगा इन मैसेज का रिमाइंडर

WhatsApp ला रहा यूजर्स के लिए एक और नया फीचर, मिलेगा इन मैसेज का रिमाइंडर

WhatsApp में चैट मैसेज के लिए रिमाइंडर फीचर आने वाला है. यह फीचर अभी बीटा वर्जन में देखा गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार आने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स पेश कर रहा है. बीते दिनों व्हाट्सएप ने ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन में स्टेटस अपडेट्स के लिए रिमाइंडर नोटिफिकेशन फीचर को रोलआउट किया था. वहीं, अब कंपनी इस रिमाइंडर फीचर को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगी है. इसी क्रम में कंपनी अब यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चैट मैसेज के लिए भी रिमाइंडर फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद व्हाट्सएप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.25.29 में देखा गया है. तो आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सामने आई ये जानकारी

WABetaInfo ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप अनसीन मैसेज के रिमाइंडर के लिए नए नोटिफिकेशन फीचर को देख सकते हैं. अभी खास कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट्स को ऑटोमैटिकली सेलेक्ट करके बीटा यूजर्स को रिमाइंडर देता है. अब कंपनी इस फीचर में कुछ ऐड-ऑन करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप खास कॉन्टैक्ट्स के कुछ अनरीड मैसेजिस के रिमाइंडर देना शुरू करेगा.

इन कॉन्टैक्ट्स को मिलेगा रिमाइंडर

यूजर के किस कॉन्टैक्ट के मैसेज का रिमाइंडर देना है और किसका नहीं, यह ऐप का इंटरनल ऐल्गोरिद्म डिसाइड करेगा. इसके लिए ऐल्गोरिद्म उन कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट कर सकता है, जिनसे यूजर सबसे ज्यादा चैट करते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि रिमाइंडर व्हाट्सएप चैटिंग के लेटेस्ट डेटा पर आधारित होगा. ऐप को अनइंस्टॉल और रिइंस्टॉल करने पर व्हाट्सएप यूजर के चैट्स को ऐनालाइज करेगा क्योंकि रिमाइंडर के लिए जरूरी ऐल्गोगिरद्म कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं होगा.

टॉगल से होगा ऑन और ऑफ
रिमाइंडर फीचर को टॉगल से ऑन और ऑफ किया जा सकेगा. फीचर को ऑन करने पर यूजर्स को उन कॉन्टैक्ट्स के अनरीड मैसेजिस का रिमाइंडर मिलेगा, जिनसे वे सबसे ज्यादा बात करते हैं. खास बात है कि व्हाट्सएप रिमाइंडर फीचर के जरिए यूजर्स को बहुत ज्यादा नोटिफिकेशन भेज कर परेशान नहीं करेगा. कंपनी की कोशिश है कि वह यूजर्स को सही मैसेजिस के ही रिमाइंडर दे. बताते चलें कि व्हाट्सएप का यह फीचर बीटा वर्जन में रोलआउट हुआ है. बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

4 hours ago