होम / टेक / WhatsApp, Instagram, Facebook और OpenAI घंटों रहे डाउन, यूजर्स को आई काफी दिक्कत

WhatsApp, Instagram, Facebook और OpenAI घंटों रहे डाउन, यूजर्स को आई काफी दिक्कत

मेटा के सर्वर डाउन होने से व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स को परेशानी हुई. चैटजीपीटी की सेवाएं भी बाधित रहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार की रात मेटा के तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक, अचानक ठप हो गए. इस आउटेज ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया. भारत में रात 11 बजे से यह समस्या शुरू हुई. व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हुई. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फीड अपलोड करना मुश्किल हो गया, थ्रेड्स ऐप भी इस आउटेज से प्रभावित हुआ. यह स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही, जिससे यूजर्स को बड़ी असुविधा हुई. साथ ही पॉपुलर चैटबॉट ChatGPT और OpenAI के API और Sora video जेनेरेटर प्लेटफॉर्म्स पर भी सेवाएं बाधित रहीं.

क्या है मेटा सर्वर आउटेज की वजह?

मेटा ने एक्स पर बयान जारी करते हुए अपने ग्लोबल आउटेज की पुष्टि की. कंपनी ने कहा कि यह एक तकनीकी खामी के कारण हुआ, जिससे यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम एक्सेस करने में दिक्कत हुई. मेटा ने भरोसा दिलाया कि उनकी तकनीकी टीम तेजी से समस्या को ठीक करने में जुटी है. बयान में लिखा गया, "हम जानते हैं कि कुछ यूजर्स को हमारी ऐप्स एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, असुविधा के लिए खेद है."

ओपन एआई ने क्या कहा?

ओपन एआई ने भी एक्स पर बयान जारी किया. उन्होंने बताया कि उनकी सर्विसेज, जैसे चैटजीपीटी और एपीआई, एक वैश्विक आउटेज का सामना कर रही हैं. ओपन एआई ने कहा, "हम इस समय आउटेज का सामना कर रहे हैं. हमने समस्या की पहचान कर ली है और इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं. असुविधा के लिए खेद है." उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी. यह बयान उनके यूजर्स को स्थिति की जानकारी देने और भरोसा दिलाने के लिए जारी किया गया.

यूजर्स को हुई भारी परेशानी

मेटा के सर्वर डाउन होने से यूजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. व्हाट्सएप पर मैसेज सेंड और रिसीव नहीं हो रहे थे. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फीड रिफ्रेश करने में दिक्कतें थीं, ऐप बार-बार क्रैश हो रहे थे. मेटा की इस तकनीकी समस्या ने न सिर्फ मोबाइल यूजर्स बल्कि डेस्कटॉप वर्जन को भी प्रभावित किया. यूजर्स डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर अपनी शिकायतें दर्ज करते नजर आए.

मेटा आउटेज पर मीम्स की बाढ़

मेटा के सर्वर डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. खासतौर पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने इस स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. "व्हाट्सएप डाउन," "इंस्टाग्राम डाउन," और "फेसबुक डाउन" जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे. यूजर्स ने मजेदार मीम्स, वीडियो और टिप्पणियों के जरिए मेटा और जुकरबर्ग को ट्रोल किया. यह ट्रेंड कुछ ही घंटों में वैश्विक स्तर पर वायरल हो गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago