होम / टेक / WhatsApp लाया 4 नए फीचर्स, ग्रुप कॉलिंग से लेकर वीडियो कॉल का एक्सपीरियंस होगा मजेदार

WhatsApp लाया 4 नए फीचर्स, ग्रुप कॉलिंग से लेकर वीडियो कॉल का एक्सपीरियंस होगा मजेदार

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है. इससे यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. फिलहाल ये फीचर्स टेस्टिंग फेज में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आजकल युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक हर कोई व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करता है. अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से जुड़े रहना का यह सबसे बेहतर विकल्प बन गया है. ऐसे में कंपनी भी अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए व्हाट्सऐप पर नए-नए फीचर्स रोलआउट करती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी एक बार फिर अपने यूजर्स के कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 4 नए फीचर्स लाने वाली है. इन नए फीचर्स के बाद व्हाट्सऐप पर कॉल करने का मजा और भी बढ़िया हो जाएगा. तो आइए आपको इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

WhatsApp मिलेंगे ये नए फीचर्स

व्हाट्सऐप हर दिन अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है. नए फीचर्स की टेस्टिंग करता है और उन्हें यूजर्स के लिए शुरू करता है. ऐसे में व्हाट्सऐप अब अपने यूजर्स के कॉलिंग और वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की राह पर चल पड़ा है. यह प्लेटफॉर्म आपको कॉलिंग और वीडियो कॉल में 4 नए फीचर्स देने वाला है. इन चार फीचर्स में आपको चैट मैसेज ट्रांसलेट, ग्रुप कॉल में पार्टिसिपेंट्स का सेलेक्शन, वीडियो कॉल में नए इफेक्ट और फिल्टर, इसके अलावा बेहतर वीडियो क्वालिटी भी ऑफर कर रहा है.

1. ग्रुप कॉल पर मिलेगा नया ऑप्शन- पहले जब भी आप ग्रुप में कॉल करते थे तो ग्रुप में मौजूद सभी मेंबर्स को एक साथ नोटिफिकेशन जाता था. ऐसे में जो चाहे उसे जॉइन कर लेता था. लेकिन अब व्हाट्सऐप ने अपने नए फीचर में अच्छा ऑप्शन दे दिया है. अब आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि किन लोगों को ग्रुप कॉल में ऐड करना है.

2. चैट मैसेज ट्रांसलेट फीचर होगा मजेदार- कंपनी ने बताया है कि यूजर के कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए चैट मैसेज ट्रांसलेट फीचर आ रहा है. इससे यूजर्स ग्रुप कॉल्स में पार्टिसिपेंट्स को चुनने से लेकर, वीडियो कॉल के समय स्नैप और इंस्टा के जैसे पप्पी ईयर जैसे मजेदार इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. वीडियो कॉल की क्वालिटी- व्हाट्सऐप जल्द ही वीडियो कॉल की क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर बना सकता है. इसके वीडियो कॉल के दौरान वीडियो बफरिंग या ब्लर जैसी समस्या नहीं आएगी.

4. वीडियो कॉल में नए इफेक्ट्स- वीडियो कॉल में आपको बहुत जल्द नए इफेक्ट मिलने वाले है. इसका मतलब आप वीडियो कॉल पर भी फिल्टर्स और इफेक्ट्स का मजा ले सकेंगे. इससे आप बढ़िया-बढ़िया इफेक्ट वीडियो कॉल पर ऐड कर सकेंगे. फिलहाल ये सभी फीचर्स अपने टेस्टिंग फेज में हैं, और वॉट्सऐप इन्हें जल्द ही बाकी यूजर्स के लिए भी जारी कर सकता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago