होम / टेक / Weekend Special: क्या है Metaverse? अबतक नहीं समझ पाए तो यहां समझिए

Weekend Special: क्या है Metaverse? अबतक नहीं समझ पाए तो यहां समझिए

Metaverse दो शब्दों से मिलकर बना है, Meta और Verse, जिसमें  Meta का मतलब ग्रीक में होता है Beyond या परे या बाहर या आगे की चीज और verse का मतलब यूनिवर्स से है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक बार में एक इंसान कितनी जगह मौजूद रह सकता है, आप सोचेंगे ये कैसा सवाल है. इंसान तो इंसान है, भगवान थोड़े है जो यत्र तत्र सर्वत्र हो. लेकिन विज्ञान भगवान नहीं तो भगवान से कम भी नहीं. आप भले ही दिल्ली में अपने घर बैठे हैं, लेकिन यहीं से आप अमेरिका में अपने दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं. अपने घर बैठे-बैठे दुनिया के किसी भी शहर में जाकर शॉपिंग कर सकते हैं, बिना घर के बाहर कदम रखे अपने दोस्तों के संग किसी भी जगह पार्टी कर सकते हैं. और ये सबकुछ संभव है मेटावर्स टेक्नोलॉजी से, जिससे प्रेरित होकर मार्क जकरबर्ग ने अपनी कंपनी फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया है, लेकिन मेटावर्स इसके बहुत आगे की कहानी है. 

क्या है मेटावर्स 
Metaverse दो शब्दों से मिलकर बना है, Meta और Verse, जिसमें  Meta का मतलब ग्रीक में होता है Beyond या परे या बाहर या आगे की चीज और verse का मतलब यूनिवर्स से है. यानी ऐसी दुनिया जो यूनिवर्स से परे हो. अगर एक लाइन में कहें तो मेटावर्स एक ऐसी आभासी दुनिया है जहां पर आपको शरीर के साथ मौजूद होने की जरूरत नहीं, आप टेक्नोलॉजी की मदद से वहां मौजूद रहते हैं. इंटरनेट के जमाने में जैसे हम आजकल फोन पर बात करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं और इससे एक कदम आगे बढ़कर जूम कॉन्फ्रेंस कॉल करते है, जिसका चलन कोरोना महामारी के बाद काफी बढ़ा है, इस दौरान हमें ये पता होता है कि हम अपने घर में बैठे हैं और जो लोग हमसे से बात कर रहे हैं वो अपने घरों में बैठे हैं, लेकिन मेटावर्स टेक्नोलॉजी में हम महसूस करते हैं कि हम जिनसे बात कर रहे हैं, हम उनके साथ वहीं मौजूद हैं, उन्हें ऐसे देख पाते हैं जैसे वो हमारे सामने ही बैठे हैं. जबकि वास्तविकता में दोनों लोग अपने अपने घरों में ही रहते हैं, जो इस वर्चुअल दुनिया में साथ में होंते हैं वो हम दोनों का डिजिटल अवतार होता है. 

इसके अलावा अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप वो भी कर सकते हैं, आप दुकान में चले जाइए, कोई चीज खरीदिए और वो आपके असली घर पर डिलिवर हो जाएगा. जैसे कि अभी आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से घर बैठे करते हैं, लेकिन मेटावर्स टेक्नोलॉजी में आप चीजों को सामने से देख सकेंगे, जैसे कि अगर आपने कोई बैग देखा और आपको पसंद आया तो आप उसके हर पहलू को देख सकेंगे. आपको महसूस होगा कि आप उसी दुकान में हैं. आपने कोई ड्रेस देखी तो वर्चुअल तरीके से आप उसका ट्रायल भी ले सकेंगे. मेटावर्स को इंटरनेट का भविष्य कहा जा रहा है, यही वजह है कि दुनिया की कई कंपनियां अब मेटावर्स पर अपनी शॉप भी खोल रही हैं. लेकिन याद रहे कि शॉपिंग करने के बाद पेमेंट सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी या NFT में होगी. इतना ही नहीं आप उन लोगों से भी बात कर सकते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. जैसे किसी के दादा, दादी या नाना- नानी जीवित नहीं हैं, तो उनकी तस्वीर से उनका एक डिजिटल अवतार तैयार कर लिया जाता है. मेटावर्स की दुनिया में उन्हें वापस लाया जा सकता है.  

दरअसल, अभी हम जब इंटरनेट पर जाते हैं तो हमारी डायमेंशन 2D होती है, यानी हम सिर्फ फोन पर चीजों को देख सकते हैं, लेकिन मेटावर्स में आप इंटरनेट के अंदर प्रवेश कर जाते हैं. आप उसका हिस्सा बन जाते हैं. जैसे - अभी आप टीवी पर कोई फिल्म देखते हैं तो वो 2D होती है, लेकिन जब आप मेटावर्स में कोई मूवी देखते हैं तो आप उसका हिस्सा बन जाते हैं, जैसे मान लीजिए आपने जुरासिक पार्क को देखना शुरू किया तो आप डायनासोर को अपने सामने खड़ा पाएंगे, हो सकता है आप उससे डर भी जाएं और भाग खड़े हों. 

मेटावर्स के लिए जरूरी चीजें
मेटावर्स की दुनिया में आप अपनी सोच की उड़ान को कहीं भी लेकर जा सकते हैं. आप मेटावर्स में अंतरिक्ष तक जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है. जैसे अभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के लिए आपको एक मोबाइल फोन और तेज रफ्तार इंटरनेट की जरूरत होती है, ऐसे ही मेटावर्स के लिए भी आपको बेहद तेज इंटरनेट और मोबाइल तो चाहिए ही, इसके अवाला एक खास तरीके का हेडसेट भी चाहिए, जिसे वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट कहा जाता है. इसको आप अपनी आंखों पर पहनते हैं, इसी के जरिए आप मेटावर्स की दुनिया में प्रवेश करते हैं. ये सब होने के बाद आपका एक वर्चुअल अवतार, या डिजिटल अवतार तैयार किया जाता है, इसके लिए आपके पूरे शरीर की स्कैनिंग की जाती है और हूबहू आप जैसा दिखने वाला एक डिजिटल होलोग्राम तैयार किया जाता है. 

मेटावर्स नया नहीं 
मेटावर्स का नाम किसी वैज्ञानिक, किसी लेखक या राजनीतिज्ञ ने नहीं बल्कि नोबल पुरस्कार विजेताओं के एक समूह ने रखा है. हालांकि मेटावर्स कोई नया नाम नहीं है, नील स्टीफेंसन ने 1992 में अपने एक उपन्यास "स्नो क्रैश" में मेटावर्स का जिक्र किया था. इसमें मेटावर्स को एक ऐसी दुनिया के रूप में पेश किया गया था, जिसमें लोग किसी गैजेट जैसे VR- वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट की सहायता से एक दूसरे से जुड़ते थे. इसी तरह साल 2003 में लॉन्च हुए 'Second Life' को मेटावर्स का पूर्व वर्जन मान सकते हैं जो कि मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म है. 

मेटावर्स की जंग में कड़ी टक्कर
फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया गया, क्योंकि मार्क जकरबर्ग इस क्षेत्र में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है, लेकिन सिर्फ मार्क ही नहीं बल्कि कई दिग्गज कंपनियां जैसे- Microsoft, Google, और Apple, इस डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. Google ने हाल ही में Activision Blizzard’ के नाम से सॉफ्टवेयर और ऐप्स बनाने के लिए $70 बिलियन डॉलर का निवेश किया है. Microsoft ने भी Mesh नाम से प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जिस पर काफी तेजी से काम कर रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago