होम / टेक / 3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत सेमीकंडक्टर तकनीक में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार ने 2032 तक 3-नैनोमीटर नोड के अत्याधुनिक चिप डिजाइन और निर्माण की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. ये चिप्स भविष्य के स्मार्टफोन, कंप्यूटर, नेटवर्किंग सिस्टम और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की रीढ़ माने जाते हैं. केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षी योजना का खाका पेश किया है.

2032 तक 3-नैनोमीटर चिप बनाने का लक्ष्य

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का फोकस अब केवल चिप डिजाइन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंच बनाने पर है. उन्होंने कहा कि भारत में चिप डिजाइन का काम पहले से हो रहा है, लेकिन अब लक्ष्य 3-नैनोमीटर जैसे अत्याधुनिक नोड पर विनिर्माण क्षमता विकसित करना है. यह स्तर फिलहाल दुनिया के चुनिंदा देशों के पास ही है.

DLI योजना के दूसरे चरण में किन चिप्स पर रहेगा फोकस

मंत्री ने स्पष्ट किया कि डिजाइन आधारित प्रोत्साहन यानी DLI योजना के दूसरे चरण में सरकार छह प्रमुख चिप श्रेणियों पर ध्यान देगी. इनमें कंप्यूट, रेडियो फ्रीक्वेंसी, नेटवर्किंग, ऊर्जा, सेंसर और मेमोरी शामिल हैं. इन क्षेत्रों को इसलिए चुना गया है क्योंकि लगभग हर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में इनका किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता है.

70–75 फीसदी तकनीकी जरूरतें देश में होंगी पूरी

अश्विनी वैष्णव के अनुसार इन छह श्रेणियों पर फोकस करने से भारत की कंपनियों को देश में इस्तेमाल होने वाले करीब 70 से 75 फीसदी तकनीकी उत्पादों पर मजबूत नियंत्रण मिल सकेगा. जैसे-जैसे 2029 की ओर बढ़ेंगे, देश में ऐसे चिप्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी क्षमता विकसित हो जाएगी, जिनकी जरूरत स्मार्टफोन से लेकर इंडस्ट्रियल सिस्टम तक में पड़ती है.

शिक्षा और उद्योग को मिलेगा बड़ा मौका

मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि शिक्षा जगत और उद्योग मिलकर नए विचार, नई तकनीक और इनोवेटिव समाधान सामने लाएं. इन छह प्रमुख चिप कैटेगरी के जरिए पूरा सेमीकंडक्टर डिजाइन इकोसिस्टम समग्र और मजबूत रूप से विकसित किया जा सकेगा. हर सेक्टर को इन चिप्स के किसी न किसी कॉम्बिनेशन की जरूरत होती है, जिससे इनके लिए घरेलू मांग भी लगातार बनी रहेगी.

भारत के लिए क्यों अहम है 3-नैनोमीटर तकनीक

3-नैनोमीटर चिप तकनीक कम बिजली खपत, ज्यादा प्रोसेसिंग पावर और छोटे आकार के लिए जानी जाती है. इस स्तर तक पहुंचने से भारत न सिर्फ आयात पर निर्भरता कम कर सकेगा, बल्कि वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकेगा. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और डिफेंस जैसे सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

10 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

8 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

8 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

14 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

12 hours ago