होम / टेक / आखिर किस बला का नाम है ChatGPT, क्या आपकी नौकरी को है खतरा?

आखिर किस बला का नाम है ChatGPT, क्या आपकी नौकरी को है खतरा?

ChatGPT पर्सनल सेक्रेटरी की तरह कोई स्पीच तैयार कर सकता है, वकीलों की तरह दलील लिखकर दे सकता है. इसलिए इसे इंसानी नौकरी का दुश्मन भी कहा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी धमाल मचाती है, एक चर्चा जरूर शुरू हो जाती है कि क्या लोगों की नौकरी खतरे में है? कंप्यूटर के शुरुआती दिनों में भी यही कहा जाता था और वो बात कुछ हद तक सही भी साबित हुई. कंप्यूटर के आने से काम का बोझ कम हुआ और कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या भी घटा दी. अब जब ChatGPT सुर्खियों में है, तो यही सवाल दोबारा पूछा जा रहा है. साथ ही एक सवाल यह भी है कि क्या गूगल सर्च जल्द ही गुजरे जमाने की बात हो जाएगा?

क्या है ChatGPT
आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं कि आखिर ChatGPT किस बला का नाम है? चैटजीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है. इस पर आप जो भी सवाल पूछते हैं, उसके लगभग सटीक उत्तर मिलते हैं. यहां आप दार्शनिक सवालों से लेकर अपनी छोटी-छोटी समस्याओं से जुड़े प्रश्न भी पूछ सकते हैं. इसकी खासियत यहीं खत्म नहीं होती. ChatGPT से आप विभिन्न विषयों पर अच्छे और यूनिक आर्टिकल लिखवा सकते हैं. यदि आप ब्लॉगर हैं, तो ये चैट बॉट आपको एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल भी लिखकर दे सकता है. इतना ही नहीं, आर्टिकल को आप कैसे सर्च इंजन पर रैंक करा सकते हैं. उसके लिए ये आपको अच्छे कीवर्ड्स और यूआरएल भी देता है.  

गूगल से कुछ अलग 
गूगल सर्च की तरह ChatGPT भी इंटरनेट से आपके सवालों के जवाब खोजता है, लेकिन इसकी खोज कुछ अलग होती है. उदाहरण के तौर पर जब आप गूगल में कुछ सर्च करते हैं या कोई प्रश्न पूछते हैं, तो आपके सामने ढेरों विकल्प आ जाते हैं. आपको दर्जनभर स्पैम वेबपेज में से अपने लिए जरूरी पेज चुनना होता है, लेकिन चैटजीपीटी आपको पहली बार में ही सबसे उपयुक्त जवाब देता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित ChatGPT भले ही पूरी तरह परफेक्ट नहीं है, मगर यह गेम-चेंजिंग टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट है, जो गूगल के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है. बता दें कि चैटजीपीटी की अभी बीटा टेस्टिंग चल रही है. 

लगातार हो रहा फेमस
ChatGPT कितना फेमस हो गया है, इसकी अंदाजा लगाने के लिए ये आंकड़े काफी हैं. महज 6 दिनों में इसके 10 लाख यूज़र्स हो गए थे. जबकि इंस्टाग्राम को ये संख्या छूने में ढाई महीने, फेसबुक को 10 महीने और ट्विटर को दो साल लगे थे. ChatGPT को Open AI नाम की कंपनी ने तैयार किया है. सिलिकन वैली के इनवेस्टर Sam Altman ने Elon Musk के साथ 2015 में इसकी शुरुआती की थी. बाद में Musk ने कंपनी छोड़ दी. इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें निवेश किया और कंपनी दोबारा OpenAI में लगभग 10 अरब डॉलर निवेश करने वाली है. आज के समय में OpenAI का वैल्यूशन 20 बिलियन डॉलर है. 

ChatGPT की सीमाएं 
Chat का मतलब तो आप समझते ही हैं, GPT का यहां अर्थ है Generative Pre Trained Transformer. यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो इंसान की भाषा समझता है और इंसान की तरह जवाब दे सकता है. आप अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी सवाल कर सकते हैं. हालांकि, इसकी कुछ सीमाएं हैं. ChatGPT के पास सारी जानकारी लगभग 2021 तक की है, इसे इंटरनेट पर मौजूद किताबों, लेख आदि के आधार पर तैयार किया गया है. फिलहाल, इसके पास भविष्य के सवालों के जवाब नहीं हैं. जैसे यदि आप 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा कोई सवाल पूछते हैं, तो आपको कुछ खास नहीं मिलने वाला. इसके उलट गूगल रियल टाइम में जवाब दे सकता है. लेकिन जैसा कि पहले बताया गया है चैटजीपीटी की अभी बीटा टेस्टिंग चल रही है. यानी इसमें सुधार की गुंजाइश बाकी है. यही वजह है कि इसे गूगल की टक्कर का सॉफ्टवेयर कहा जा रहा है.

क्या छीन सकता है नौकरी?
ChatGPT पर्सनल सेक्रेटरी की तरह कोई स्पीच तैयार कर सकता है, वकीलों की तरह दलील लिखकर दे सकता है. इसलिए इसे इंसानी नौकरी का दुश्मन भी कहा जा रहा है. इस सॉफ्टवेयर के मौजूदा स्वरूप में कुछ खामियां हैं, इसकी अभी कुछ सीमाएं हैं, इसलिए अगले कुछ सालों तक यह भले ही हमारी नौकरी के लिए खतरा न हो, लेकिन ऐसा होगा ही नहीं, यह मान लेना पूरी तरह गलत है. आजकल कई कंपनियां Chatbot के जरिए आपके सवालों के जवाब दे रही हैं. कुछ समय तक ये काम कॉल सेंटर में बैठे कर्मचारी ही करते थे. दरअसल, अधिकांश ग्राहकों के सवाल एक जैसे होते हैं. इसलिए मशीन को जवाब देने की ट्रेनिंग दी जा रही है. शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी AI से होने लगी है. कुछ साल पहले तक यह मजाक लगता था, लेकिन आज हकीकत है. लिहाजा, पूरी संभावना है कि ChatGPT के चलते इंसानों की नौकरी पर कैंची चल जाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago