होम / टेक / WEF-2023:Cyber Security पर सत्‍य नडेला ने कहीं ये महत्‍वपूर्ण बात, जानिए क्‍या कहा

WEF-2023:Cyber Security पर सत्‍य नडेला ने कहीं ये महत्‍वपूर्ण बात, जानिए क्‍या कहा

कौशल और उत्पादकता पर नडेला ने कहा कि स्किलिंग, रिस्किलिंग और प्रतिभा एक वास्तविक मुद्दा है. मुझे उम्मीद है कि इनमें से कुछ नई तकनीक इन समस्‍याओं को सुलझाने में मददगार होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 इन दिनों स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक चल रही है. दुनिया में कारोबारियों के इस सालाना बैठक में दुनिया की सभी कंपनियों के प्रमुख पहुंचे हुए हैं. इसी बैठक में बात करते हुए Microsoft के सीईओ सत्‍य नडेला ने साइबर सिक्‍योरिटी पर बात करते हुए कहा कि अगर आपको साइबर क्षेत्र में विश्‍वास और सुरक्षा चाहिए तो आपको किसी पर भी विश्‍वास नहीं करना चाहिए. नडेला दावोस में विश्व इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में डब्ल्यूईएफ की के अध्यक्ष क्लॉस श्वाब के साथ बातचीत कर रहे थे.
 

 नडेला ने और क्‍या कहा  
विश्‍व इकोनॉमिक फोरम में अपने इस इंटरव्‍यू में जब सत्‍य नडेला से पूछा गया कि वह साइबर सुरक्षा के मुद्दों की बढ़ती संख्या को कैसे देखते हैं तो इस पर उन्‍होंने कहा कि आज दुनिया में डिजिटल तकनीक हमारे जीवन में बहुत अधिक व्यापक हो गई है. उन्‍होंने कहा कि लगातार साइबर सुरक्षा के मुद्दे बढ़ रहे हैं. हमने माइक्रोसॉफ्ट में जीरो ट्रस्ट के साथ एंड टू एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है. यह एक समझदार खेल है और हम इसमें भाग भी ले रहे हैं और इसका सक्रिय रूप से उपयोग भी कर रहे हैं, 

इन मुददों से कैसे निपटा जा सकता है 
जब सत्‍य नडेला से पूछा गया कि आखिर इन मुद्दों से कैसे निपटा जा सकता है तो इस पर अपनी बात कहते हुए, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कहा, इसके लिए हमें क्लाउड का प्रयोग करना चाहिए. लेकिन ये भी इससे निपटने का केवल एक तरीका नहीं है. स्थानीय सरकारों को भी इस तरह के मुद्दों से निपटने के लिए अपने बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने की जरूरत है. 


कार्बन एकाउंटिंग पर क्‍या बोले नडेला 
भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी ने कार्बन अकाउंटिंग पर भी अपने विचार साझा किए. नडेला ने इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट की पहल के बारे में बात करते हुए कहा, हम कार्बन एकाउंटिंग को सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं जिससे हमारा घर व्यवस्थित रहे. हम एनर्जी फुटप्रिंट को कम करने के लिए एक्सबॉक्स पर काम कर रहे हैं. हमें यह समझने की जरूरत है कि हम कार्बन अकाउंटिंग के आसपास वास्तविक बदलाव कहां ला सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए यूरोप में बैंकों ने अब क्रेडिट देने से पहले कंपनियों के कार्बन फुटप्रिंट देखने का फैसला किया है. हम 250 साल की केमिस्ट्री को 25 साल में बदल कर इसे इस स्‍तर तक कम कर देना चाहते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago